विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chirag Delhi Flyover: चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते लगा लंबा जाम, रेंगते रहे वाहन

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Abhi Malviya
Published: Sat, 01 Apr 2023 09:28 PM (IST)

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्मत कार्यों के चलते यातायात का दबाव बढ़ने से शनिवार दोपहर को फ्लाईओवर से लेकर हौज ...और पढ़ें

शनिवार दोपहर को फ्लाईओवर से लेकर हौज खास मेट्रो स्टेशन तक लंबा जाम लग गया।
शनिवार दोपहर को फ्लाईओवर से लेकर हौज खास मेट्रो स्टेशन तक लंबा जाम लग गया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्मत कार्यों के चलते यातायात का दबाव बढ़ने से शनिवार दोपहर को फ्लाईओवर से लेकर हौज खास मेट्रो स्टेशन तक लंबा जाम लग गया। हालांकि देर शाम तक यातायात पुलिस ने इसे सुचारू करा दिया।

वहीं, इसके चलते लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर खानपुर से मूलचंद की ओर आने व जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई और यहां देर रात तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दरअसल, दिल्ली फ्लाईओवर के आइआइटी से नेहरू प्लेस की ओर आने वाले कैरिजवे के एक लेन को मरम्मत कार्यों के लिए बंद कर दिया गया है। इस लेन को छोड़कर आइआइटी से नेहरू प्लेस की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए बाकी बची फ्लाईओवर के ऊपर की एक लेन और नीचे की दो लेन यानी कुल तीन लेन में यात्रा के लिए उपलब्ध है।

फ्लाईओवर के नीचे लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर लगा जाम

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की एक लेन को बंद करने के बाद फ्लाईओवर के नीचे की दो लेन से गुजरने वाले यातायात को निकालने के लिए ज्यादा समय दिया जा रहा है। इसके चलते खानपुर से मूलचंद की ओर आने जाने वाले यातायात को निकलने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। फलस्वरूप शनिवार को खानपुर से मूलचंद की ओर आने व जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर लग गई। फिलहाल यातायात को सुचारू करने के लिए यातायात पुलिस की ओर से जगह-जगह यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहे।

दोनों लेन का कार्य पूरा होने में लग सकते हैं करीब 30 दिन

गौरतलब है कि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के पहले कैरिजवे को बंद करने के बाद यातायात के बढ़े दबाव को देखते हुए पीडब्लूडी द्वारा दूसरे कैरिजवे का कार्य दो चरणों में पूरा करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा करीब 30 दिन लगने की बात कही जा रही है। इसके तहत पहले चरण में 15 दिन तक आइआइटी की ओर से नेहरू प्लेस की ओर आने वाले कैरिजवे के एक लेन का मरम्मत कार्य किया जाएगा। वहीं, कैरिजवे का दूसरा लेन यातायात के लिए चालू रखा जाएगा। इसके बाद बाकी बचे 15 दिनों में दूसरे लेन की मरम्मत की जानी है। इस दौरान पहला लेन यातायात के लिए चालू कर दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।