यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
INDI गठबंधन को तगड़ा झटका देने की तैयारी में AAP? पंजाब में अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात; दिल्ली तक मची हलचल
पंजाब के बाद अब दिल्ली में भी विपक्षी गठबंधन को झटका लग सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब के बाद अब दिल्ली में भी विपक्षी गठबंधन को झटका लग सकता है। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि है कि आप राजधानी की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी। इससे लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन के मूड में नहीं है।
दिल्ली के लोगों ने AAP को 7 की 7 Seats देने की ठान ली है
— AAP (@AamAadmiParty) February 11, 2024
Punjab की भी 13 की 13 Loksabha seats देकर Bhagwant Mann जी के हाथ मज़बूत कर दो
फिर केंद्र सरकार और Governor की हिम्मत नहीं होगी कि वो Punjab का पैसा और कोई काम रोकें
-Delhi CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/AONzDvvvey
पंजाब के खन्ना में एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को सात की सात लोकसभा सीटें देने की ठान ली है। पंजाब की भी 13 की 13 सीटें देकर भगवंत मान के हाथ मजबूत कर दो। फिर केंद्र सरकार और राज्यपाल की हिम्मत नहीं होगी कि वो पंजाब का पैसा और कोई काम रोकें।
अभी तक तस्वीर साफ नहीं गठबंधन
आम आदमी पार्टी अगर दिल्ली में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ती है तो INDI गठबंधन को झटका लग सकता है। क्योंकि यहां कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक किसी पार्टी की ओर से अलग चुनाव लड़ने का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन दोनों पार्टियां सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। वहीं, दोनों कांग्रेस और आप सीट शेयरिंग को यह भी कहती आ रही हैं कि गठबंधन को लेकर सकारात्मक चर्चा जारी है।
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी आप
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी पंजाब की 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एक संसदीय सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। उन्होंने लोगों से अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। केजरीवाल ने पंजाब सरकार के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राशन की 'डोरस्टेप डिलीवरी' के लिए आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।
2024 के लोकसभा चुनावों के लिए AAP की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस महीने के अंत तक हम पंजाब से अपने सभी 13 और चंडीगढ़ से एक उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। हमें विश्वास है कि यह 14-0 होगा।
