विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Again Lockdown: तीन मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम अरविंद बोले संक्रमण को रोकने में मिलेगी मदद

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Sun, 25 Apr 2021 12:07 PM (IST)Updated: Sun, 25 Apr 2021 02:49 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। अब इसे 26 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया गया है। 3 मई सुबह पांच बजे तक लाकडाउन रहेगा। इस बीच सभी आवश्यक सेवाएं उसी तरह से जारी रहेंगी जैसी पहले जारी थी। बाकी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इससे कोरोना संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी। रविवार को डिजिटल प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने ये जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में पड़ रही आक्सीजन की कमी के बारे में भी बताया।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में संक्रमण दर 37 फीसद तक पहुंच चुकी है। हालांकि आज संक्रमण दर 30 फीसद से नीचे आई है। मैं ये नहीं कह रहा कि संक्रमण दर नीचे आ रही है। यह बढ़ भी सकती है। इसलिए हम पूरी तरह से सतर्कता से काम कर रहे हैं।

केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है। कल भी केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ अलग अलग मंत्रालयों की बैठक हुई है। केंद्र सरकार भी प्रयास कर रही है कि दिल्ली को पूरी आक्सीजन मिले। मगर यह समस्या अभी बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली को अब 490 मीट्रिक टन आक्सीजन अलाट की गई है। कल केंद्र सरकार ने 10 टन और बढ़ाई है। मगर दिल्ली में 335 मीट्रिक टन तक ही आक्सीजन पहुंच रही है। हम और हमारे अधिकारी रात दिन लगे हुए हैं। कई जगह हम सफल हुए हैं कुछ जगह फेल भी हुए हैं। मगर हम पूरी मेहनत से लगे हुए हैं। मगर बहुत ज्यादा कठिन परिस्थिति है।

हमने कम एक पोर्टल बनाया है जिस पर आक्सीजन मैन्यूफक्चरर से लेकर अस्पतालों तक को 2-2 घंटे में बताना होगा कि उनका स्टेट्स क्या है। जिससे यह पता चलता रहेगा कि किस अस्पताल में किस समय तक के लिए आक्सीजन बची है। जिससे समुचित कदम उठाए जा सकें।

ये भी पढ़ेंः गौतम गंभीर ने ऑक्सीजन के लिए सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखने पर केजरीवाल को घेरा, पूछा- आपने क्या किया?

उधर देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार तीन लाख से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3 लाख 49 हजार 691 मामले दर्ज किए हैं वहीं 2,767 लोगों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, अबतक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,69,60,172 पहुंच गया है, जिसमें से एक्टिव मामलों की संख्या 26,82,751 है। मौत का आंकड़ा 1,92,311 पहुंच गया है। इसके साथ ही 2,17,113 ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,40,85,110 पहुंच गई है।

ये भी पढ़ेंः मुश्किल वक्त में दिल्ली के लोगों की मदद के लिए आगे आए अभिनेता अक्षय कुमार, गंभीर ने कहा 'शुक्रिया'

अब तक देश में 14,09,16,417 लोगों को लगा टीका

बता दें कि बीते दिन यानी शनिवार को देश में 3,46,786 नए मामले दर्ज किए गए थे। यह लगातार चौथा दिन था, जब तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए थे। जिस रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़ रहे है उसी रफ्तार से टीकाकरण अभियान भी तेज से चल रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अबतक देश में 14,09,16,417 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।