Delhi coronavirus Updates: 42 लैब में से 6 के खिलाफ कार्रवाई, 36 में रोजाना हो रही कोरोना की जांच
Delhi coronavirus Updates दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी में कोरोना के मरीज के मरीज 27 हजार से ज्यादा हो चुके हैं।
By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 08:31 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 09:25 AM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी में कोरोना के मरीज के मरीज 27 हजार से ज्यादा हो चुके हैं। इसके साथ ही मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है। दिल्ली में अब तक कोरोना से 761 लोग जान गवां चुके हैं।
Delhi coronavirus Updates:
- दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 27,500 हो गई है।
- दिल्ली में अब तक 761 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
- राजधानी में शनिवार को कोरोना के 1320 नए मामले सामने आए।
- दिल्ली में शनिवार को 19 हॉटस्पॉट और बढ़ गए हैं। यह बढ़ोतरी करीब पिछले एक माह में सबसे अधिक है। इसी के साथ अब कुल हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 182 हो गई है।
- कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते पश्चिमी जिला में तीन नए हॉटस्पॉट बनाए गए हैं।
- दक्षिणी पश्चिमी जिला सबसे संवेदनशील है। इस जिले में सबसे अधिक हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। इनकी संख्या 31 है।
- पूर्वी जिला में 9 हॉटस्पॉट बचे थे, लेकिन ये फिर से बढ़ने लगे हैं। यहां 5 नए हॉटस्पॉट बढ़ गए हैं।
- 42 लैब में से 6 के खिलाफ कार्रवाई, 36 लैब में रोजाना हो रही कोरोना की जांच
- अब 200 मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल करेगी दिल्ली सरकारयह प्रयोग तीसरे चरण में अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा। दूसरे चरण में इसका ट्रॉयल कर 20 मरीजों की जान बचाई गई थी।
-
- राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में अब कोरोना संक्रमण की स्क्रीनिंग आठ घंटे ही की जाएगी। इस संबंध में अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी भारद्वाज ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी कर दिया है।
- कोरोना संदिग्ध मरीजों को भर्ती करने से इन्कार के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सख्त रूप अख्तियार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को राजधानी में संचालित सभी अस्पतालों को आदेश दिया है कि कोरोना संदिग्ध मरीजों को भर्ती करने से कोई भी अस्पताल इन्कार नहीं करेगा। सभी अस्पताल कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए अपने यहां जगह निर्धारित करें। जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीज को कोविड या नॉन कोविड अस्पताल में दाखिल किया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें