विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Wine News 2021: दिल्ली में अब 24 घंटे मिलेगी महंगी शराब, भविष्य में मुंबई की तर्ज पर डांस बार भी खुल सकेंगे

By Jp YadavEdited By:
Published: Wed, 17 Nov 2021 07:46 AM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 08:23 AM (IST)

नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली में बुधवार से 250 से अधिक शराब की दुकानें खुल जाएंगी। इसके साथ ही ...और पढ़ें

Delhi Wine News 2021: दिल्ली में अब 24 घंटे मिलेगी शराब, डांस बार भी खुल सकेंगे
Delhi Wine News 2021: दिल्ली में अब 24 घंटे मिलेगी शराब, डांस बार भी खुल सकेंगे

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। नई आबकारी नीति के तहत राजधानी दिल्ली में बुधवार से 200 से अधिक शराब दुकानें खुल जाएंगी। मंगलवार से सभी सरकारी दुकानें बंद हो गई हैं। पूर्व की भांति कुल 849 शराब की दुकानें खुलेंगी, लेकिन अब सभी निजी दुकानें होंगी। साथ ही शराब के मूल्य में बुधवार से 10 फीसद की बढ़ोतरी भी प्रभावी हो जाएगी। जल्द ही लोग रात तीन बजे तक बार में शराब पी सकेंगे। नई नीति के तहत अब तक दिल्ली में शराब के करीब 200 ब्रांडों के रेट निर्धारित हो चुके हैं। नई आबकारी नीति में मुंबई की तरह ही दिल्ली में भी डांस बार खुल सकेंगे, इसकी संभावना बढ़ गई है।

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति 17 नवंबर से प्रभावी हो गई है। दिल्ली में अंग्रेजी शराब की सरकारी दुकानों का 16 नवंबर को अंतिम दिन था, यानी मंगलवार से सरकार ने अंग्रेजी शराब बेचने के काम से अपने को अलग कर लिया है। अब दिल्ली में शराब बेचने की काम पूरी तरह ने निजी हाथों में चला गया है। नई आबकारी नीति में कई प्रविधान हैं जिसके तहत शराब का आनंद अब रेस्तरां की खुली छत पर भी लिया जा सकेगा। शराब का लाइसेंस रखने वाले रेस्तरां अब टैरेस, बालकनी या छत पर भी रात तीन बजे तक शराब परोस सकेंगे। इसमें शर्त है कि सार्वजनिक दृश्य से छत या बालकनी, जहां शराब परोसी जा रही है, वह स्थान अदृश्य हो। यह टैरेस पर शराब परोसने की प्रणाली भी अब प्रभावी हो सकेगी।

पांच सितारा होटलों में 24 घंटे मिलेगी शराब

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने राजधानी के होटल, क्लब, मोटल, बार और रेस्टोरेंट को शराब बेचने संबंधी लाइसेंस नई आबकारी नीति के तहत देने के लिए जो नियम बनाए हैं, उसमें वार्षिक लाइसेंस फीस में भारी इजाफा किया है। इससे दिल्ली सरकार को एक साथ 9,000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो गया है। नई आबकारी नीति के तहत अब पांच सितारा होटल स्थित बार और रेस्टोरेंट में शराब परोसने की वार्षिक फीस एक करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। पांच सितारा होटल एक करोड़ रुपये फीस अदा कर अपने सभी काउंटर पर चौबीस घंटे भारत में बनी विदेशी और विदेशी शराब परोस सकेंगे। साथ ही काउंटर के अलावा होटल के खुले स्थानों, टैरेस, बालकनी पर बैठे ग्राहकों को भी शराब परोस सकेंगे। जहां शराब परोसी जाएगी, उस स्थान को सार्वजनिक स्थान से अलग करके घेरना होगा। लेकिन, होटल के बैंक्वेट हाल या लान में अगर पार्टी हो रही है तो शराब परोसने के लिए अलग लाइसेंस लेना होगा।

दिल्ली की महंगी शराब का एनसीआर के कारोबार पर पड़ेगा अनुकूल प्रभाव

दिल्ली में अगर शराब और महंगी हुई तो इसका एनसीआर के शहरों के कारोबार पर अनुकूल असर पड़ेगा। आबकारी विभाग से जुड़े जानकारों की मानें तो दिल्ली और एनसीआर के शराब के दाम एकसमान होने चाहिए। दिल्ली में एनसीआर से अधिक दाम रहेंगे तो यहां का कारोबार प्रभावित होगा।