विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली में आज हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद, मौसम विभाग का अनुमान- तापमान में होगी गिरावट

Published: Sat, 30 Mar 2024 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2024 07:13 AM (IST)

बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से बड़ी परेशानी हो रही थी। हालांकि शुक्रवार की शाम को ...और पढ़ें

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज हल्की बूंदाबांदी उम्मीद
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज हल्की बूंदाबांदी उम्मीद

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। शुक्रवार की शाम दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिन भर धूप खिली रहने के बाद शाम को तेज हवा के साथ कहीं- कहीं बूंदाबांदी देखने को मिली। इससे बढ़ती गर्मी पर तो रोक लगी ही, मौसम भी थोड़ा सुहाना हो गया।

नजफगढ़ रहा सबसे गर्म इलाका

शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 79 से 35 प्रतिशत तक रहा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और नजफगढ़ दिल्ली के सबसे गर्म इलाके रहे। यहां अधिकतम तापमान क्रमश: 38.5 और 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज भी दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली के मौसम पर शनिवार यानी आज भी देखने को मिलेगा। इसके चलते अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। दिन के समय भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसी के चलते शनिवार के बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है।

स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली में इस बार मार्च में दो बार 39 डिग्री के ऊपर गया है। 2014, 2020 और 2023 में मार्च में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर नहीं गया। स्काईमेट के अनुसार अभी के आसार के अनुसार, अगले 10 दिनों तक तापमान 40 डिग्री के पार नहीं जाएगा। यह 35 से 39 डिग्री के बीच बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather Today: दिन के बाद अब सुबह भी होने लगी गर्म, शाम में हल्की बारिश की संभावना; पढ़ें IMD का अलर्ट