AAP नेता कुमार विश्वास के बेबाक बोल, जिससे AAP में मच गई खलबली
दो राज्यों और दिल्ली निगम चुनाव के बाद आखिर ऐसा क्या बोल गए कुमार विश्वास जिससे आप नेताओं ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई की खुद केजरीवाल को इस मामले में सफाई देनी पड़ी।
नई दिल्ली [ जेएनएन ] । गोवा, पंजाब और दिल्ली नगर निगम चुनाव में करारी हार के बाद कुमार विश्वास ने अपनी ही पार्टी के समीक्षा करना शुरू कर दिया है। अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जाने वाले कुमार विश्वास ने आखिर ऐसा क्या कह दिया, जिससे आम आदमी पार्टी के अंदर खलबली मच गई।
आप के कई नेता कुमार के खिलाफ उठ खड़े हुए। उनकी इस समीक्षा को पार्टी नेताओं ने इसे पार्टी लाइन का उल्लंघन माना। आखिर क्या कहा कुमार विश्वास ने आइए जानते हैं ।
अमानतुल्ला ने PAC से दिया इस्तीफा, कुमार विश्वास को फिर बताया BJP एजेंट
अरविंद केजरीवाल राजनीति में कच्चे और नेचुरल
निगम चुनाव में हार के बाद कुमार ने कहा कि सबसे पहले अरविंद केजरीवाल को आइना दिखाया। उन्होंने बेबाक कहा कि केजरीवाल राजनीति में कच्चे खिलाड़ी हैं। इसके साथ उन्होंने कहा केजरीवाल नेचुरल हैं, वह सहज है। यही कारण है वह कच्चे खिलाड़ी हैं। जिसके कारण आप को हार का मुंह देखना पड़ रहा है ।
कुमार ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हम सभी का दायित्व है कि पार्टी को मिलकर ऊपर उठाएं। उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि इस हार से अभी भी पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है। कुमार विश्वास भी मानते हैं कि पार्टी को मिल रही लगातार हार पर आत्मचिंतन करने की जरूरत हैं।
अन्ना अभिभावक समान हैं
इसी क्रम में अन्ना के ऊपर टिपण्णी के मामले में कुमार विश्वास ने कहा कि अन्ना अभिभावक समान हैं, वो कुछ भी बोलते हैं तो वो हमारे और पार्टी के लिए अमृत समान है। कुमार ने कहा कि अन्ना के खिलाफ टिपण्णी करने की मेरी औकात नहीं।
आत्मचिंतन करने के मुड में पार्टी
बता दें कि हाल ही में एमसीडी चुनाव में मिली करारी हार के बाद से आम आदमी पार्टी में घमासान मचा हुआ है। पार्टी को लगातार मिल रही हार को लेकर अब पार्टी आत्मचिंतन करने के मुड में दिख रही है। जिसके संकेत पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दे दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि एमसीडी चुनाव में गलतियां हुई हैं, जिस पर काम करने की जरूरत है और खुद के भीतर झांकने की जरूररत है।
पंजाब, गोवा और एमसीडी चुनावों से कुमार क्यों रहे नदारद
केजरीवाल और कुमार विश्वास के बीच अनबन की खबरों पर विराम लगाते हुए कुमार विश्वास का कहना है कि पार्टी में सब कुछ सही। मगर जिस तरह से पंजाब चुनाव, गोवा और एमसीडी चुनावों से कुमार विश्वास नदारद दिखे, उससे साफ पता चलता है कि या तो अरविंद केजरीवाल को उन पर विश्वास नहीं या फिर कुमार ही जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं। पार्टी के खिलाफ कुछ भी बोलना कुमार विश्वास न्यूनतम नैतिक अनुशासन का अपमान मानते हैं।
हालांकि, वो मानते हैं कि अब पार्टी में बदलाव की जरूरत है। यही वजह है कि गोपाल राय को दिल्ली का संयोजक बनाया गया है। कुमार विश्वास ने एमसीडी चुनाव में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने एमसीडी चुनाव में मुद्दे को गायब कर दिया। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के लगातार ईवीएम वाले बयान से कुमार विश्वास ने साफ तौर पर इनकार तो नहीं किया, मगर उसे हारने की बड़ी वजह भी नहीं माना।