विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए रविवार को दिल्ली का कौन सा इलाका रहा सबसे अधिक गर्म, कितने डिग्री तक पहुंचा तापमान, गर्मी को लेकर क्या कह रहे वैज्ञानिक

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Sun, 03 Apr 2022 07:21 PM (IST)Updated: Mon, 04 Apr 2022 05:30 PM (IST)

दिल्ली स्थित पालम केंद्र में इस मौसम का पहला अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। ...और पढ़ें

राजधानी दिल्ली में गर्मी अपने ही पुराने रिकार्ड तोड़ रही है। इस बार इसके अधिक रहने का अनुमान है।
राजधानी दिल्ली में गर्मी अपने ही पुराने रिकार्ड तोड़ रही है। इस बार इसके अधिक रहने का अनुमान है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। गर्मी ने राजधानी में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम नित नए अपने ही रिकार्ड तोड़ रहा है। इसी कड़ी में रविवार को तापमान में अपना अधिकतम पारा छू लिया। दिल्ली स्थित पालम केंद्र में इस मौसम का पहला अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। ये इलाका सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया। इस स्टेशन पर रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है।

स्काईमेट वेदर वेबसाइट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली और इससे सटे राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है। जबकि पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों में और हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में एक या दो स्थानों पर हल्की लू से गंभीर लू की स्थिति देखने को मिलेगी। गर्म हवाएं चलेंगी। पूर्वी राजस्थान और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक मार्च की भीषण गर्मी ने 122 साल पुराना रिकार्ड ध्वस्त कर दिया है। विभाग के मुताबिक साल 1901 में मार्च के महीने में इतनी गर्मी दर्ज की गई थी। विभाग का पूर्वानुमान है कि इस अप्रैल माह में लोगों को लू के थपेड़े खाने पड़ सकते हैं। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक होने के कारण तेज गर्मी महसूस की गई।

हालांकि, दिल्ली में मौसम विभाग के 11 में से ज्यादातर केंद्रों (सात केंद्रों) पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि पांच अप्रैल से तापमान बढ़ेगा और लू चलने के कारण अगले सप्ताह में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो ने कोरोना संक्रमण को लेकर अपने लाखों यात्रियों से की ये अपील, सफर करने वालों के लिए जानना जरूरी

यह भी पढ़ें- राजधानी में सड़कों की मरम्मत पर कितने रुपये किए गए खर्च, जानकर रह जाएंगे दंग, विधानसभा में साझा की गई जानकारी