Move to Jagran APP

Solar Eclipse 2022: क्या दिल्ली-एनसीआर में दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानें इससे जुड़ी सभी जानकारी

Solar Eclipse 2022 खगोलशास्त्रियों के मुताबिक 30 अप्रैल को शनिवार के दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक तौर पर तो दक्षिण और पूर्व दक्षिण अमेरिका प्रशांत महासागर अटलांटिक और अंटार्कटिका महासागर जैसे इलाकों से दिखाई देगा।

By Jp YadavEdited By: Published: Mon, 21 Feb 2022 02:24 PM (IST)Updated: Mon, 21 Feb 2022 02:33 PM (IST)
Solar Eclipse of April 10, 2022: क्या दिल्ली-एनसीआर में दिखेगा सूर्य ग्रहण? जानें इससे जुड़ी सभी जानकारी

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 को अप्रैल को लगेगा। ज्योतिषों और खगोलशास्त्रियों मुताबिक, 2022 में 2 सूर्य ग्रहण लगेंगे। पहला 30 अप्रैल को तो दूसरा सूर्य ग्रहण साल के अंत में 25 अक्टूबर को लगेगा। 30 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण के आंशिक होने के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे भारत में इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं, सूतक काल भी नहीं होगा। पूर्ण ग्रहण लगने की स्थिति में ही सूतक नियमों का पालन किया जाता है। सूर्य ग्रहण कहीं भी  लगा हो, लेकिन उस काल को सूतक काल मानकर कुछ लोग सारे नियमों को मानते हैं। उनका तर्क है कि सूर्य ग्रहण कहीं लगा हो, लेकिन सूतक काल के नियम हर जगह मान्य होते हैं। खगोलशास्त्रियों के मुताबिक, 30 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक तौर पर तो दक्षिण और पूर्व दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका महासागर जैसे इलाकों से दिखाई देगा। गौरतलब है कि पंचांग के अनुसार, इस साल  कुल चार ग्रहण लगने का योग बना है. जिसमे से दो सूर्य ग्रहण और दो ही चंद्र ग्रहण लगने का संयोग बना हुआ है।

loksabha election banner

सूर्य ग्रहण वह खगोलीय घटना है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है, इस स्थिति को सूर्यग्रहण कहते हैं। दरअसल, सूर्यग्रहण की स्थिति में सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाता है। हिंदुओं में मान्यता है कि ग्रहण के दौरान कोई मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। यहां तक की खाना बनाने के साथ ही खाने-पीने की भी मनाही होती है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को बेहद सतर्कता बरतनी चाहिए। मंदिरों के कपाट बंद कर देने चाहिए। वहीं, विज्ञान के मुताबिक, यह विशुद्ध रूप से एक खगोलीय घटना है, इसका अन्य मान्यताओं से कोई वास्ता नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले साल 10 जून को पहला सूर्य ग्रहण लगा था। इसके बाद अब 4 दिसंबर को वर्ष 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगा, हालांकि, दोनों ही सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिए। सिर्फ उत्तर पूर्व के कुछ हिस्सों में कुछ समय के लिए नजर आया।

वहीं, पुजारियों की मानें तो 30 अप्रैल को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और यह वृषभ राशि में लगेगा।  30 अप्रैल (शनिवार) को लगने वाला सूर्य ग्रहण दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और फिर दोपहर 4 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। 30 अप्रैल का यह सूर्य ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.