विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए देश के नामी कवि शंभु शिखर ने यूक्रेन की लड़ाई को लेकर क्यों कहा- क्या पाएगा रूस

By Prateek KumarEdited By:
Published: Sun, 27 Feb 2022 07:57 PM (IST)

शंभु शिखर ने कहा है कि लहरों से खेलता हुआ आगे निकल गया है... कश्ती के सांचे में जो पतवार ...और पढ़ें

देश के जाने-माने हास्य कवि शंभु शिखर ने रूस पर तंज कसा है।
देश के जाने-माने हास्य कवि शंभु शिखर ने रूस पर तंज कसा है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देश के जाने-माने हास्य कवि शंभु शिखर (Shambhu Shikhar) ने रूस और यूक्रेन की लड़ाई को लेकर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में यह तंज रूस को लेकर किया है, जिसमें कहा है कि इस जंग में जो यूक्रेन जल गया है क्या वह रूस को मिल पाएगा? बता दें कि शंभु शिखर अपने चुटीले अंदाज से समसामयिक विषयों पर ट्वीट करते रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने यूपी चुनाव को लेकर भी वीडियो जारी किया था जिसे जनता ने काफी पसंद किया था। आइए जानते हैं रूस-यूक्रेन को लेकर उन्होंने क्या लिखा है।

पढ़िए उनके शब्दों को-

लहरों से खेलता हुआ आगे निकल गया

कश्ती के ही सांचे में जो पतवार ढल गया

मिल्लत में जो मज़ा है भला जंग में कहां

क्या रूस को मिलेगा जो यूक्रेन जल गया

बता दें कि शंभु शिखर जब मंच से श्रोताओं को हंसाना शुरू करते हैं तो फिर हंसी के फब्बारे रुकते ही नहीं है। वो अक्सर अपने देशी अंजाज में युवाओं से लेकर बढ़े-बुजुर्ग और महिलाओं सबको अपनी कविता के रस में डुबा देते हैं कि फिर सभी वाह- वाह करने को मजबूर हो जाते हैं। शंभू शिखर बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं। यह भी बता दें कि वह एक बेहतरीन हास्य कवि होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे लेखक भी हैं। हाल में उनकी एक किताब भी आयी थी जिसका नाम ऑर्गेनिक लव था। इस किताब को युवाओं ने काफी पसंद किया था।

रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई का आज रविवार को चौथा दिन है। पूरी दुनिया इस जंग से चिंतित और परेशान है। सभी देश इस जंग को हर हाल में खत्म करने चाहते हैं। हालांकि, रूस ने यह साफ कर दिया है कि वह किसी भी हाल में रुकने वाला नहीं है। जानकारी के लिए यह भी बता दें कि रूस नहीं चाहता है कि यूक्रेन नाटो का सदस्य बने वहीं यूक्रेन नाटो में शामिल होना चाहता था । इसके बाद ही तनाव बढ़ते- बढ़ते जंग में तब्दील हो गया। रूस और यूक्रेन के सैनिकों की आमने सामने की जंग में कई बेगुनाह लोग मारे गए हैं इसमें काफी बच्चे भी शामिल हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी फौज ने चौतरफा हमला कर दिया है। इसके साथ ही वहां के स्थानीय लोगों ने भी सैनिकों के साथ जंग में कूद पड़े हैं और जमकर रूसी सैनिकों से लोहा ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर वहां की दिल दहलाने वाले फोटो आ रही हैं। जंग के बीच में लोग खुद को बचाने की जुगत में लगे हैं। सरकार ने रूसी हमलों में अभी तक तीन बच्चों समेत 198 लोगों के मारे जाने और 1,115 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।