Move to Jagran APP

दिल्ली-UP समेत पूरे भारत में गर्मी बरपा रही कहर, जानिए- इसका पाकिस्तान कनेक्शन

पाकिस्तान से सटे पश्चिमी राजस्थान और सिंध इलाके से गर्म हवाएं आ रही हैं। इसका असर पूरे उत्तर भारत पर है और दिल्ली-एनसीआर में भी गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 01:41 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 06:28 AM (IST)
दिल्ली-UP समेत पूरे भारत में गर्मी बरपा रही कहर, जानिए- इसका पाकिस्तान कनेक्शन
दिल्ली-UP समेत पूरे भारत में गर्मी बरपा रही कहर, जानिए- इसका पाकिस्तान कनेक्शन

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। Weather News: इस साल भीषण गर्मी का आलम यह है कि दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक सूरज आसमान से आग उगल रहा है तो तपती धरा लोगों का सुकून छीन रही है। भीषण गर्मी के जलते देश के कई शहरों में तापमान 44 से 47 डिग्री तक पहुंच रहा है तो कई राज्यों में गर्मी से लोगों की मौत होने की खबर आनी शुरू हो गई है।

loksabha election banner

सिर दर्द बनीं पाकिस्तान से आ रहीं हवाएं

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, क्या उत्तर भारत और क्या दक्षित भारत, हर जगह पाकिस्तान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर से आने वाली पश्चिमी गर्म हवा की वजह से भी देश में गर्मी बढ़ रही है और तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से आगे बढ़ने को बेताब है। भारतीयों को परेशान करने वालीं ये गर्मी हवाएं सिंध की तरफ से आ रही हैं। जाहिर है पाकिस्तान के सिंध में भारत से ज्यादा गर्मी पड़ रही है और यहां पर पारा 48 के आसपास बना हुआ है और कई जगहों पर तो यह 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

पूरे भारत पर पाकिस्तान की गर्म हवाओं का असर

दरअसल, पाकिस्तान से सटे पश्चिमी राजस्थान और सिंध इलाके से गर्म हवाएं आ रही हैं। इसका असर पूरे उत्तर भारत पर है और दिल्ली-एनसीआर में भी गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है। इसकी भी एक बड़ी वजह है, क्योंकि मई आखिरी से शुरू होकर जून तक सिंध में हमेशा ही सबसे ज्यादा गर्मी रहती है, क्योंकि सिर के ऊपर सीधे सूरज का असर रहता है। पक्की सड़कों और पौधों की कमी के चलते लोगों की परेशानी में और इजाफा किया है। इसे 'अर्बन हीट आयलैंड इफेक्ट' नाम दिया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में भी भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। नोएडा में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री को पार कर गया है। यह पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक है। जिसने भीषण गर्मी के पिछले पांच साल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इससे पहले 29 मई 1944 को अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई भी फेरबदल नहीं होगा।

सूरज आग बबूला, राजस्थान में पारा पहुंचा पचास के पास

समूचे उत्तर भारत में सूरज का सितम जारी है। आलम यह है कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, पंजाब और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। राजस्थान में तो यह अर्धशतक लगाने के करीब है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मैदानी ही नहीं पहाड़ी इलाकों में भी सूरज आग उगल रहा है। यहां भी पारा 45 के करीब उछाल मार रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में तो रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को जिन दस शहरों सबसे ज्यादा तापमान रहा, उनमें तीन-तीन मध्य प्रदेश व राजस्थान, दो उत्तर प्रदेश व एक-एक हरियाणा एवं नई दिल्ली के शामिल हैं।

पिछले कुछ सयम से गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। मौसम विभाग के अनुसार देश के अधिकतर राज्यों में अभी गर्मी से राहत की उम्मीद कम ही है। यही वजह है कि नई दिल्ली में तो रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि मौसम विभाग के चार ‘कलर कोड’ हैं- हरा, पीला, सुनहरा और लाल। हरा रंग सामान्य स्थिति, जबकि लाल रंग मौसम की चरम स्थिति को दर्शाता है।

शिमला में दो साल का टूटा रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश के शिमला का तापमान शुक्रवार को 30 डिग्री पार कर गया, जो दो साल में सबसे अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 44.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो अंबाला और लुधियाना से भी अधिक था।

उदयपुर में गर्मी से एक महिला श्रमिक की मौत

हरियाणा में भीषण गर्मी से जनजीवन बदहाल है। राजस्थान से लगते इलाकों में तापमान 46 डिग्री पार कर गया है। वैसे प्रदेश का कोई जिला ऐसा नहीं जहां तापमान 44 के इर्दगिर्द न पहुंच गया हो। न्यूनतम तापमान भी लगभग 31 या इसके ऊपर ही है। राजस्थान भट्टी की तरह जल रहा है। गर्म लू के थपेड़ों ने लोगों के बाहर निकलने पर अघोषित पाबंदी लगा दी है। उदयपुर संभाग के चित्ताैडग़ढ़ जिले में भीषण गर्मी के चलते महिला श्रमिक उगनी पत्नी शंकरलाल (60) की मौत हो गई। झारखंड के डालटनगंज में तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में लगातार चौथे दिन बठिंडा सबसे गर्म रहा। पारा 46 पार जा पहुंचा।

गर्मी के कहर के बीच बंगाल की खाड़ी से आई राहतभरी हवा

गर्मी के कहर के बीच बंगाल की खाड़ी से राहतभरी हवा आई। बंगाल की खाड़ी से आ रही दक्षिण-पूर्वी हवा के चलते तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश के दक्षिण से होकर बिहार जा रही टर्फ लाइन के चलते बिहार में अच्छी बारिश हुई।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.