विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाभी ने कहा था 'कांग्रेस नेताओं से लिंक हैं, प्रिंसिपल बनवा दूंगी', इस वादे पर हुआ था पेपर लीक

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 13 Apr 2018 08:07 AM (IST)Updated: Sat, 14 Apr 2018 08:06 AM (IST)

अंजू बाला ने राकेश से कहा था कि उसके कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेताओं से मधुर संबंध हैं।

भाभी ने कहा था 'कांग्रेस नेताओं से लिंक हैं, प्रिंसिपल बनवा दूंगी', इस वादे पर हुआ था पेपर लीक
भाभी ने कहा था 'कांग्रेस नेताओं से लिंक हैं, प्रिंसिपल बनवा दूंगी', इस वादे पर हुआ था पेपर लीक

नई दिल्ली (राकेश कुमार सिंह)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दसवीं कक्षा के गणित व बारहवीं कक्षा के अर्थशास्त्र विषय का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के आरोपित शिक्षक राकेश कुमार ने डीएवी स्कूल में प्रधानाचार्य बनने के लालच में ऐसा कारनामा किया था।

अंजू बाला ने राकेश से कहा था कि उसके कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेताओं से मधुर संबंध हैं। उसके कई परिचित दिल्ली में दसवीं व बारहवीं की परीक्षा दे रहे हैं। अगर वह प्रश्नपत्र लीक करके दे देगा तो बदले में उसे फायदा ही होगा।

भाभी के दावे से बेहद उत्साहित होकर राकेश ने निर्धारित तिथि से कई दिन पूर्व ही गणित व अर्थशास्त्र विषयों के प्रश्नपत्र लीक कर उसके वाट्सएप पर भेज दिया था।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक अंजू बाला फिरोजपुर, पंजाब में परिवार के साथ रहती है। वह वहीं पर एक इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट लाइब्रेरियन है। उसका बेटा चंडीगढ़ से बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसे पता था कि राकेश ने डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य बनने के लिए डीएवी मैनेजमेंट के पास आवेदन कर रखा है।

सीबीएसई की परीक्षा शुरू होने पर अंजू बाला ने राकेश से कहा था कि वह दिल्ली के बड़े नेताओं से संपर्क कर डीएवी स्कूल की मालकिन पूनम सोढ़ी से सिफारिश कर उसे प्रधानाचार्य बनवा देगी।

कांग्रेस के कई नेताओं के बच्चे दसवीं व बारहवीं कक्षा का दिल्ली में परीक्षा दे रहे हैं। अगर वह कठिन विषयों गणित व अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले उसे मुहैया करा देगा तो वह उसे भी कृतज्ञ करवा देगी।

राकेश डीएवी स्कूल में 2010 से कॉमर्स व अर्थशास्त्र पढ़ाता था। सीबीएसई ने डीएवी के प्रधानाचार्य अतुल महाजन को जवाहर नवोदय पब्लिक स्कूल का सेंटर सुपरिंटेंडेंट बनाया था, लेकिन उन्होंने अपनी जगह राकेश कुमार को सेंटर सुपरिंटेंडेंट बनवा दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।