Move to Jagran APP

सितारों की जंग में किसके हाथ लगेगी दिल्ली की बाजी, बस कुछ घंटों का इंतजार और

दिल्ली की लड़ाई के दिलचस्प होने की एक वजह यह भी है कि इस बार राजनीतिक जंग में नेताओं के अलावा कई सितारे भी मैदान में हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 06:53 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 06:25 AM (IST)
सितारों की जंग में किसके हाथ लगेगी दिल्ली की बाजी, बस कुछ घंटों का इंतजार और
सितारों की जंग में किसके हाथ लगेगी दिल्ली की बाजी, बस कुछ घंटों का इंतजार और

नई दिल्ली, जेएनएन। Delhi Election Result 2019: लोकसभा चुनाव-2019 का परिणाम घोषित होने में मात्र एक रात और 23 मई के कुछ घंटे बचे हैं, ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सात लोकसभा क्षेत्रों में मतगणना केंद्रों और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली की सातों सीटों (नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक) के नतीजों पर न केवल दिल्ली के दो करोड़ लोगों की निगाहें रहेंगी, बल्कि पूरा देश नजर रखेगा। दिल्ली की लड़ाई के दिलचस्प होने की एक वजह यह भी है कि इस बार राजनीतिक जंग में नेताओं के अलावा कई सितारे भी मैदान में हैं।

loksabha election banner

दरअसल, नेताओं के बीच इस बार तीन ऐसे उम्मीदवार भी हैं, जो विशुद्ध रूप से नेता नहीं हैं। यह उत्तरी पश्चिमी दिल्ली से सूफी गायक हंस राज हंस (भाजपा), पूर्वी दिल्ली से क्रिकेटर गौतम गंभीर (भाजपा) और दक्षिणी दिल्ली सीट से जाने माने बॉक्सर विजयेंदर सिंह। लोगों के साथ इन्हें भी इंतजार है कि 23 मई को परिणाम के बाद ये खिलाड़ी साबित होंगे या फिर राजनीति के अनाड़ी बनेंगे।

बता दें कि दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट (South Delhi Lok Sabha Seat) से ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह वर्तमान सांसद रमेश बिधूड़ी के सामने हैं। रमेश बिधूड़ी ने पिछला लोकसभा चुनाव बड़े अंतर जीता था। ऐसे में यहां पर वह कड़े मुकाबले में फंसे हैं। अगर जीते तो इस बॉक्सर को लोहा दिल्ली के साथ हरियाणा के भी लोग मानेंगे, क्योंकि विजेंदर सिंह हरियाणा के रहने वाले हैं। 

इसी तरह क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर भी पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट (East Delhi Lok Sabha Seat) पर आतिशी (आम आदमी पार्टी) और अरविंद सिंह लवली के साथ लड़ाई में संघर्ष कर रहे हैं। अगर गौतम गंभीर ने अपने दोनों प्रतिद्ंद्वियों को चित करते हुए जीत हासिल की तो दिल्ली में पहले क्रिकेटर बन जाएंगे, जो चुनाव जीता हो। इससे पहले क्रिकेटर चेतन चौहान दिल्ली से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार मिली थी।

वहीं, सूफी गायक हंसराज हंस और भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी मैदान में उतरने के कारण दिल्ली पर हर किसी की नज़र है। 

इन पर रहेगी खास नजर

  1. गौतम गंभीर, क्रिकेटर (भाजपा, पूर्वी दिल्ली)
  2.  हंसराज हंस, सूफी गायक (भाजपा, उत्तर पश्चिम दिल्ली)
  3. मनोज तिवारी, गायक व अभिनेता (भाजपा,  उत्तर पूर्वी दिल्ली)
  4. विजेंदर सिंह बॉक्सर (भाजपा)
  5. हर्ष वर्धन (भाजपा)
  6. शीला दीक्षित (कांग्रेस,  उत्तर पूर्वी दिल्ली)

दिल्ली में में ये हैं मतगणना स्थल हैं

  • चांदनी चौक के लिए एसकेवी भरत नगर
  • दक्षिण दिल्ली के लिए जीजाबाई महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अगस्त क्रांति मार्ग, सिरीफोर्ट
  • पश्चिमी दिल्ली के लिए एकीकृत प्रौद्योगिकी संस्थान
  • उत्तर पश्चिम के लिए डीटीयू, शाहबाद दौलतपुर
  • उत्तरपश्चिम दिल्ली के लिए आईटीआई नंद नगरी 
  • नई दिल्ली के लिए एन पी बंगाली बालिका एसएससी, गोल मार्केट
  • पूर्वी दिल्ली के लिए राष्ट्रमंडल खेल गांव का बैटमिंटन कोर्ट

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतगणना स्थल पर दिल्ली पुलिस के 1000 कर्मियों की तैनाती होगी। इनमें एक कंपनी सीएपीएफ और एक कंपनी दिल्ली सशस्त्र पुलिस की भी है। केंद्र पर दिल्ली पुलिस के करीब 1450 कर्मियों के अलावा अतिरिक्त बलों की तैनाती भी रहेगी।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.