Move to Jagran APP

जानिये- क्यों एक महिला यात्री की 'हरकत' से दिल्ली से मुंबई जा रहे 200 यात्री हुए परेशान

पालम स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के लिए तैयार विमान में एक महिला यात्री ने हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला यात्री की हरकतों से परेशान होकर दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान को रने-वे से वापस लौटना पड़ा।

By Jp YadavEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 03:06 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 03:06 PM (IST)
जानिये- क्यों एक महिला यात्री की 'हरकत' से दिल्ली से मुंबई जा रहे 200 यात्री हुए परेशान

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली से मुंबई की उड़ान के लिए तैयार विमान में उस समय हैरान करने वाली स्थिति पैदा हो गई, जब एक महिला यात्री ने हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला यात्री की हरकतों से परेशान होकर दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान को रने-वे से वापस लौटना पड़ा। पूरा मामला पिछले शनिवार का है। मिली जानकारी के मुताबिक, एयर होस्टेस के अनुरोध के बावजूद महिला यात्री मास्क नहीं पहन रही थी। एयर होस्टेस के अलावा यात्रियों के अनुरोध को महिला ने अस्वीकार दिया। नशे में धुत महिला की हरकतों के चलते विमान को रन-वे से वापस लाना पड़ा। इस महिला की वजह से 200 यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

loksabha election banner

मिली मुताबिक, शनिवार शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली से मुंबई जा रहा यात्री विमान टेक आफ के लिए तैयार था। इस बीच एयर होस्टेस ने सभी यात्रियों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के साथ ही मास्क लगाने की अपील की । इस पर दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट विमान में सवार नशे में धुत यह महिला यात्री विफर पड़ी। इसके साथ ही महिला यात्री ने हंगामा शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब महिला यात्री ने एयर होस्टेस के साथ साथ में बैठ यात्रियों से भी बदतमीजी से बातें शुरू कर दीं। इस पर पायलट विमान को रन वे से वापस लाया और महिला यात्री को नीचे उतारा गया। इसके बाद विमान ने उड़ान भरी। इस कारण 200 से अधिक यात्रियों को करीब दो घंटे तक परेशान होना पड़ा।

एयरपोर्ट अधिकारियों की मानें तो नशे में धुत महिला एयरहोस्टेस के समझाने के बावजूद मास्क नहीं पहन रही थीं। हद तो तब हो गई जब एयर होस्टेस के साथ साथ बाकी यात्रियों को भी बुरा भला कहने लगी। महिला यात्री ने सबको धमकाते हुए कहा- 'तुम सबको देख लूंगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.