फैशन पर छाया 'कूल ऑफ' परिधानों का जलवा
युवाओं में कूल ऑफ परिधानों का जादू नहीं उतरा है, बल्कि इन परिधानों को नए अवतार में लॉन्च किया जा रहा है।
गुरुग्राम (प्रियंका दुबे मेहता)। फैशन ने करवट ली है लेकिन अभी तक कूल ऑफ परिधानों का जादू नहीं उतरा है, बल्कि इन परिधानों को नए अवतार में लॉन्च किया जा रहा है। करीना कपूर खान हों, फैशन दिवा सोनम कपूर हों या फिर दीपिका पादुकोण। इस तरह के परिधानों को पहनकर फैशन बाजार को नई मंजिलें दे रही हैं। ऐसे में अब यह ट्रेंड महानगरों में भी हिट हो रहा है। आरामदायक हाई स्लिट कुर्तो को जींस व पैंट के साथ पहनने का ट्रेंड इन दिनों जोरों पर है और डिजाइनर्स आने वाले सीजन के हिसाब से गरम फैब्रिक में भी डिजाइन कर रहे हैं।
कुछ अलग है यह 'वटर ट्रेंड'
गर्मी के मौसम में इस ट्रेंड की शुरुआत हो गई थी। लेकिन इसे नयापन देने के लिए सर्दी में इसे गरम फैब्रिक से तैयार किया जा रहा है। आरामदायक रूप से ट्रेंडी दिखने की चाह में लोग इन्हीं परिधानों में कुछ नयापन चाहते हैं। डिजाइनर जीनत रिजवी के मुताबिक कुर्ते अब पारंपरिक परिधानों की श्रेणी से निकलकर मॉडर्न परिधानों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। अब नए कूल ऑफ फैशन में कुर्तो में कमर से ऊपर तक का स्लिट दिया जा रहा है, ताकि जींस या पैंट्स का पूरा डिजाइन नजर आए। इस फैशन में बॉटम को भी स्टाइलिश बनाया जा रहा है।
हर आयु वर्ग को भा रहा है कॉन्सेप्ट
हाई स्लिट कुर्ते की डिजाइन नवयुवतियों से लेकर उम्रदराज महिलाओं तक को पसंद आ रही हैं। फैशन डिजाइनर शुभ्रा के मुताबिक यह ऐसा फैशन है कि इसमें किसी भी तरह के चेंज करके हर बॉडी टाइप पर फिट किया जा सकता है। कुर्तो के साथ पैंट्स, पेंसिल जींस और प्लाजो तक पहने जा सकते हैं। अपने कट के कारण यह केवल साधारण कुर्ता नहीं बल्कि पूरी एक ड्रेस लगता है। हाई स्लिट कुर्ता विद जींस इन दिनों कूलेस्ट फैशन के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले सीजन में भी यह फैशन इन रहेगा। इसकी डिमांड आनी शुरू हो गई है और लोग इसे अपनी पसंद के अनुरूप डिजाइन करवा रहे हैं।
कपड़ों का ट्रेंड सर्दी के मौसम में भी
फैशन डिजाइनर राखी कपूर ने कहा कि शुभ्रा, फैशन डिजाइनर, गुरुग्राम कूलऑफ कपड़ों का ट्रेंड सर्दी के मौसम में भी बरकरार रहेगा। खासतौर पर महिलाओं के फैशन में मुख्य रूप से कुर्ता, जींस व टाइस पैंट्स खूबसूरत अंदाज में डिजाइन किए जा रहे हैं। स्लिट ऊंची होने के कारण पैंट्स के बैक पर कशीदाकारी भी की जा रही है।