विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोपाल एनकाउंटर: विश्वास का ट्वीट- 'जो सवाल करे-न्याय मांगे वो देशद्रोही'

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 01 Nov 2016 11:45 AM (IST)Updated: Tue, 01 Nov 2016 09:33 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल ने भोपाल एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी हमला बोला है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भोपाल एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी हमला बोला है।

उन्होंने ट्वीट करके इशारों-इशारों में केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है- 'यह मोदी राज है। फर्जी एनकाउंटर, फर्जी मामले...। ' आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने इसी ट्वीट में रोहित वेमुला, केजी बंसल खुदकुशी, दलितों पर अत्याचार के साथ जेएनयू छात्र नजीब के गायब होने का भी जिक्र किया है। इस सबके लिए उन्होंने मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इसी ट्वीट में केजरीवाल ने इस सबके लिए RSS और गोरक्षकों को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है।

भोपाल सेंट्रल जेल से फरार आठ सिमी आतंकियों के एनकाउंटर मामले में अरविंद केजरीवाल ने गंभीर करार देते हुए पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है।

भोपाल एनकाउंटरः AAP विधायक ने भी उठाया MP सरकार की मंशा पर सवाल

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने आप नेता कुमार विश्वास का एक ट्वीट भी शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा है- 'जिस की सत्ता है वो देश है, बाक़ी जो भी बोले-सवाल करे,न्याय मांगे वो "देशद्रोही" है। जो इस नई लोकतांत्रिक व्याख्या से सहमत न हो वो पाक चला जाए।'

अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों ने भी भोपाल एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। इस कड़ी में सबसे पहले अलका लांबा ने ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा- '8 आतंकियों का एक साथ भागना, फिर कुछ घंटों बाद एक ही साथ एनकाउंटर में मारे जाना। सरकार के पास-व्यापमं फार्मूला भी था। तो अमानतुल्लाह खान ने कहा है, भोपाल में सिमी के नाम पर जो एनकाउंटर हुआ है, ऐसा लगता है फर्जी है। इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। अगला गुजरात एमपी तो नहीं?'

भोपाल सेंट्रल जेल से फरार SIMI के आठ आतंकी एनकाउंटर में ढेर

शहर के बाहर आठ आतंकवादियों के एनकाउंटर को लेकर अलका लांबा का पहला ट्वीट सुबह फरार की खबर के साथ आया। अलका ने लिखा- 'जियो मोदी सरकार। दूसरा ट्वीट-भागे या भगा दिया गया? देश के भीतर के गद्दारों ने? शहीदों के परिवारों को जवाब तो देना ही होगा। इसके साथ ही भोपाल के एसपी के बयान को टैग करके लिखा, सुनिये इनकी वीर गाथा, इन्हीं की जुबानी...।