दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, खालिस्तानी कमांडो फोर्स का आतंकी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खालिस्तानी कमांडो फोर्स (KCF) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस आंतकी ने अपने दौर में 50 से ज्यादा आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। प्रतिबंधित आतंकी समूह से जुड़े शातिर सदस्य को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए शख्स का नाम गुरसेवक उर्फ बबलू (53) है। इंटर बॉर्डर गैंगस्टर इंवेस्टीगेशन स्क्वॉड (IGIS), क्राइम ब्रांच और दिल्ली पुलिस के संयुक्त प्रयास से हत्थे चढ़ा गुरसेवक जनरैल सिंह भिंडरावाले से भी जुड़ा था, जिसकी वर्ष 1984 में भारतीय सेना के चर्चित 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' में हत्या कर दी गई थी।
आरोपित गुरसेवक खालिस्तान कमांडो फोर्स (Khalistan Commando Force) का भी सदस्य है। पुलिस ने इस शख्स की गिरफ्तारी 12 मार्च को तब की जब वह दिल्ली के आइएसबीटी पर अपने करीबी से मिलने आया था।
एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) के मुताबिक, गुरसेवक की गिफ्तारी को दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी इसलिए कहा जा सकता है, क्योंकि आरोपित 50 से अधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। इनमें पुलिस अधिकारियों की हत्या, गुप्त सूचनाएं देने, बैंक लूट जैसे संगीन अपराधों में शामिल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, शातिर गुरसेवक विभिन्न आपराधिक वारदातों के चलते 26 साल से अधिक समय तक जेल में भी रहा है। इतना ही नहीं, वह पाकिस्तान से संबंधित आतंकों समूहों के संपर्क में था।
पढ़िए- इस खूंखार आतंकी के बारे में, पाकिस्तान में बैठे कई आतंकियों से संपर्क में था