यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Liquor Policy Scam: अब केजरीवाल ने क्यों खटखटाया कोर्ट का दरवाजा? ED-CBI को नोटिस; 5 दिन में मांगा जवाब
अरविंद केजरीवाल ने आबकारी घोटाले से जुड़े सीबीआई और ईडी के मामलों के चलते पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए राउज एवेन्यू ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आबकारी घोटाला से जुड़े सीबीआई व ईडी के मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए एनओसी की मांग करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष अदालत में आवेदन दायर किया है।
अदालत ने आवेदन पर ईडी और सीबीआई को जवाब के लिए नोटिस जारी करते हुए सुनवाई चार जून तक के लिए स्थगित कर दी। केजरीवाल के अधिवक्ता ने कहा कि उनके मुवक्किल का निजी पासपोर्ट 2018 में ही एक्सपायर हो चुका है।
