Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, केजरीवाल सरकार ने खाते में भेजे पांच-पांच हजार रुपये

    By Pradeep ChauhanEdited By:
    Updated: Tue, 12 Apr 2022 11:51 AM (IST)

    दिल्ली सरकार ने निर्माण श्रमिकों की सहायता के लिए अब तक कुल 350 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के निर्माण श्रमिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

    Hero Image
    खाते में यह राशि अगले दो दिनों में पहुंच जाएगी।

    नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। आर्थिक तंगी से जूझ रहे निर्माण श्रमिकों की मदद के लिए दिल्ली सरकार ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। 23,256 निर्माण श्रमिकों के खाते में पांच-पांच हजार रुपये डाले जा रहे हैं। इसके लिए 11.6 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार ने जारी कर दिए हैं। बुधवार तक यह राशि श्रमिकों के खाते में पहुंचने की उम्मीद है। यह राशि उन निर्माण श्रमिकों को दी जा रही है, जो बीते साल प्रदूषण के चलते निर्माण कार्य बंद होने से प्रभावित हुए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली सरकार ने कहा है कि यह राशि बीते नवंबर में ही आवंटित कर गई थी, लेकिन बैंक खातों में तकनीकी दिक्कतों के कारण कुछ निर्माण श्रमिकों को यह राशि नहीं मिल पाई थी। दिल्ली सरकार ने निर्माण श्रमिकों की सहायता के लिए अब तक कुल 350 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के निर्माण श्रमिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

    जिन निर्माण श्रमिकों ने अपने बैंक विवरण को 23 मार्च तक अपडेट कर दिया था, उनके खाते में यह राशि अगले दो दिनों में पहुंच जाएगी। यह राशि उन श्रमिकों में वितरित की गई है, जो 24 नवंबर 2021 तक दिल्ली भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक वेलफेयर बोर्ड (दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड) में पंजीकृत हो चुके हैं।

    पिछले साल नवंबर में वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में निर्माण गतिविधियों को बंद कर दिया गया था। इससे निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों की आजीविका में आई रुकावट के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने हर पंजीकृत निर्माण श्रमिक को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया था।