विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल मिश्रा का बड़ा खुलासा- 10 हजार में गाड़ियों में लगी है नकली CNG किट

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 02 Jun 2017 10:57 AM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2017 10:40 PM (IST)

हवाला को लेकर आरोप लगा चुके कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर स्वास्थ्य विभाग में तीन घोटालों को अंजाम देने का भी आरोप लगाया है।

कपिल मिश्रा का बड़ा खुलासा- 10 हजार में गाड़ियों में लगी है नकली CNG किट
कपिल मिश्रा का बड़ा खुलासा- 10 हजार में गाड़ियों में लगी है नकली CNG किट

नई दिल्ली (जेएनएन)। अपने राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोर्चा खोलने वाले दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने अब आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। इसी कड़ी में दिल्ली की करावल नगर सीट से विधायक कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को एक और घोटाले का राजफाश किया। पत्रकार वार्ता कर कपिल मिश्रा ने सीएनजी किट मामले में बड़े घपले की बात कही। उन्होंने कहा कि नकली सीएनजी किट आयातित की गई है। यह घोटाला अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन ने मिलकर कराया है। 

कपिल ने कहा कि सीएनजी के नाम पर गाड़ियों में नकली किट लगाई जा रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने अपने आरोप के समर्थन में नकली सीएनजी किट दिखाई और कहा कि अब तक 10 हजार गाड़ियों को नकली किट लगाई जा चुकी है। AAP के बागी विधायक कपिल ने दावा किया कि कनाडा की कंपनी बता कर चीन की बनी किट गाड़ियों में लगाई गई है। 

इससे पहले पिछले महीने जल व संसाधन मंत्री के पद से हटाए गए आम आदमी पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा था कि वह आज (शुक्रवार) 11 बजे के बाद एक और घोटाले का खुलासा करेंगे।

गौरतलब है कि हवाला को लेकर आरोप लगा चुके कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर स्वास्थ्य विभाग में तीन घोटालों को अंजाम देने का भी आरोप लगाया है। पिछले महीने ही कपिल ने दावा किया था कि उन्होंने अपनी आंखों से अरविंद केजरीवाल को सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपये लेते देखा है।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में महाभारतः 'अभिमन्यु' कपिल ने केजरीवाल को बता दिया 'दुर्योधन'

यह भी पढ़ेंः विकिपीडिया के पेज से छेड़छाड़ कर अरविंद केजरीवाल को बना दिया 'मूर्खमंत्री' 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।