विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JNUSU Election Results 2024 : जेएनयूएसयू चुनाव की मतगणना जारी, JNU में लेफ्ट की तीन सीटों पर बढ़त

Published: Sun, 24 Mar 2024 12:41 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2024 07:21 PM (IST)

JNUSU Election Result 2024 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव परिणाम आज 24 मार्च 2024 को रात 9 बजे ...और पढ़ें

JNU Election Results: जेएनयूएसयू चुनाव की मतगणना जारी, पहले चरण में एबीवीपी को बढ़त
JNU Election Results: जेएनयूएसयू चुनाव की मतगणना जारी, पहले चरण में एबीवीपी को बढ़त

HighLights

  1. रात 9 बजे तक घोषित होंगे जेएनयू छात्र संघ चुनाव के परिणाम
  2. इस बार 73 प्रतिशत हुआ मतदान

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। JNUSU Results : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चावन के लिए चुनाव के लिए मतों की गणना जारी है। 4,743 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। परिणामों में एबीवीपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

अब तक किसे मिले कितने वोट?

एबीपी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी उमेश अजमीरा को 1597 वोट, उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी दीपिका शर्मा को 1369 वोट, सचिव पद के प्रत्याशी अर्जुन आनंद को 1758 वोट और संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी गोविंद दांगी को 734 वोट प्राप्त हुए हैं।

इनके अध्यक्ष पद प्रत्याशी धनंजय को 1982 वोट, उपाध्यक्ष प्रत्याशी अभिजीत घोष को 1741 वोट, सचिव प्रत्याशी प्रियांशी आर्य को 2263 वोट और संयुक्त सचिव प्रत्याशी मोहम्मद साजिद को 1907 वोट प्राप्त हुए हैं। अभी तीन हज़ार से अधिक वोटों की गिनती बाकी है। स्कूल आफ लैंग्वेज और स्कूल आफ सोशल साइंस में लेफ्ट का दबदबा रहा है।

4,743 मतपत्रों की गिनती के बाद-

अध्यक्ष (President)

अभिजीत कुमार (आईएनडीपी)- 37

अफरोज आलम (सीआरजेडी)- 43

आराधना यादव (एससीएस)- 219

विश्वजीत मिंजी (BAPSA)- 330

धनंजय (बाएं)- 1982

जुनैद रजा (एनएसयूआई)- 205

सार्थक नायक (दिशा)- 80

उमेश चंद्र अजमीरा (एबीवीपी)- 1597

नोटा-148

उपाध्यक्ष (Vice President)

अंकुर राय (आईएनडीपी)- 729

अविजित घोष (बाएं)- 1741

दीपिका शर्मा (एबीवीपी)- 1369

मोहम्मद अनस (BAPSA)- 642

नोटा-249

महासचिव

अर्जुन आनंद (एबीवीपी) - 1758

फरीन जैदी (एनएसयूआई)- 353

प्रियांशी आर्य (BAPSA, वाम समर्थित) - 2263

नोटा- 217

संयुक्त सचिव

गोविंद दांगी (एबीवीपी) - 1912

मो साजिद (बाएं) - 1907

रूपक कुमार सिंह (BAPSA)- 485

नोटा-343

ये भी पढ़ें-

JNU Election: जेएनयू छात्र संघ चुनावों में टूटा पिछले पांच साल का रिकॉर्ड, कुल 73 प्रतिशत हुआ मतदान

उल्लेखनीय है कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में लगभग 73 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके नतीजे आज रविवार रात 9 बजे घोषित किए जाएंगे। नतीजों की घोषणा विश्वविद्यालय की चुनाव समिति द्वारा की जाएगी।

केंद्रीय पैनल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और महासचिव के पद शामिल हैं। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है और रुझानों में कोई स्पष्ट विजेता नहीं दिख रहा है।