Move to Jagran APP

रेलवे लाइन के पास पुलिस ने अपराधियों पर कसी नकेल, आपरेशन सजग के तहत 147 गिरफ्तार

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए आपरेशन सजग चलाया। इस आपरेशन को अलग-अलग टीमें बनाकर जेजे कालोनी रेलवे लाइन के आसपास रविवार रात को चलाया गया। इस दौरान अपराधियों के साथ-साथ असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

By Pradeep ChauhanEdited By: Published: Mon, 03 Jan 2022 07:40 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jan 2022 07:40 PM (IST)
रेलवे लाइन के पास पुलिस ने अपराधियों पर कसी नकेल, आपरेशन सजग के तहत 147 गिरफ्तार
पुलिस बदमाशों पर नकेल कसने के लिए इस अभियान को चलाती रहेगी।

नई दिल्ली [धनंजय मिश्रा]। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए आपरेशन सजग चलाया। इस आपरेशन को अलग-अलग टीमें बनाकर जेजे कालोनी, रेलवे लाइन के आसपास रविवार रात को चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस के आला अधिकारी से लेकर सिपाही तक इलाके में गश्त किया और इस दौरान अपराधियों के साथ-साथ असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

loksabha election banner

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि स्नैचिंग, डकैती, वाहन चोरी जैसे आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के दिशा निर्देश को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि पुलिस बदमाशों पर नकेल कसने के लिए इस अभियान को चलाती रहेगी। यह अभियान अशोक विहार एसीपी डा गरिमा तिवारी, शालीमार बाग एसीपी स्वदेश प्रकाश और जहांगीरपुरी एसीपी तिलक राज बिष्ट के नेतृत्व में चलाया गया।

इन थाना क्षेत्रों में चलाया गया अभियान

  • अशोक विहार, भारत नगर, कैशव पुरम , महेंद्रा पार्क , शालीमार बाग , आदर्श नगर
  • 75 लोगों को हंगामा करते पकड़ा गया।
  • सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
  • मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
  • 1.35 किलो गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
  • 798 संदिग्धों को दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत नोटिस देकर जांच की गई।
  • 203 लावारिस वाहनों को जब्त किया गया -568 अनजान लोगों का सत्यापन किया गया।
  • 181 विभिन्न थाना क्षेत्रों के घोषित बदमाशों की जांच की गई।
  • 18 विभिन्न थाने के घोषित बदमाश दबोचे गए।
  • आ‌र्म्स एक्ट के तहत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
  • 43 लोगों को सरकारी आदेशों के उल्लंघन पर एफआइआर दर्ज की गई।
  • 67 लोगों को कोरोना बचाव संबंधी नियमों क उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.