गाजियाबाद के ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े दो करोड़ की डकैती
साहिबाबाद में पांच बदमाशों ने प्रेम श्री ज्वेलर्स में दिनदहाड़े डकैती डाली। इस डकैती में बदमाश दो करीब करोड़ का माल अपने साथ ले गए हैं।
गाजियाबाद, जेएनएन। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की एक बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को चुनौती पेश कर दी है। पांच बदमाशों ने बुधवार को प्रेम श्री ज्वेलर्स में दिनदहाड़े डकैती डाली। इस डकैती में बदमाश अपने साथ दो करीब करोड़ का माल लूटकर ले गए। दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती को अंजाम देकर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है। यह घटना साहिबाबाद के श्याम पार्क में हुई। दुकान में घुसे बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था।
पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच जारी है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाश दुकान में गहने बेचने के नाम पर आए थे। दुकान में घुसे बदमाशों ने हैलमेट पहन रखा था। दुकानदार को बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस बदमाशों की शिनाख्त करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। बदमाशों ने इस घटना को बड़ी ही सफाई से अंजाम दिया है। आसपास के व्यापारियों में इस घटना के बाद से पुलिस के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है।
इससे पहले कोतवाली क्षेत्र की विजयनगर कॉलोनी में सोमवार की देर रात भी एक डकैती की घटना हो चुकी है। इस घटना को छह बदमाशों अंजाम दिया था। महिलाओं और बच्चों को बंदूक का डर दिखा कर डकैतों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ितों के मुताबिक बदमाश करीब चार लाख रुपये के आभूषण अपने साथ लूट कर ले गए। इस मामले में भी पुलिस की जांच जारी है।