Move to Jagran APP

होली पर भी सीमा पर फायरिंग, केंद्रीय मंत्री बोले- ये तो पाक की पुरानी आदत है

पाकिस्तान सैनिकों ने 24 घंटों के अंदर दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुये आज पुंछ जिले के LOC पर मोटार्र के गोले दागे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 13 Mar 2017 12:35 PM (IST)Updated: Mon, 13 Mar 2017 03:19 PM (IST)
होली पर भी सीमा पर फायरिंग, केंद्रीय मंत्री बोले- ये तो पाक की पुरानी आदत है

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश के राष्ट्रीय पर्वों में शुमार होली पर भी पाक की नापाक हरकत का सिलसिला जारी रहा। पाकिस्तानी सैनिकों ने 24 घंटों के अंदर दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए सोमवार को भी पुंछ जिले की सीमा रेखा पर मोटार्र के गोले दागे। इतना ही नहीं, पाक की ओर से स्वचालित हथियारों से गोलीबारी भी की गई। वहीं, पाकिस्तान की इस हरकत का भारतीयन सेना के जवानों ने भी जोरदार जवाब दिया।

loksabha election banner

रक्षा प्रवक्ता के मुताबितक पुंछ सेक्टर में सोमवार सुबह करीब 6:40 बजे पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का  उल्लंघन करते हुए 82 मिमी के मोटार्र और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की।

वहीं, पाकिस्तानी सैनिकों के इस कदम के बाद भारतीय सैनिकों ने भी मोर्चा संभाला और गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों की मानें तो अभी भी दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी ने रविवार को संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को मोर्टार दागा जिस पर भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की थी।

इस गोलाबारी में भारतीय पक्ष से कोई भी हताहत नहीं हुआ है। एक रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक, पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में रविवार को 12 बजे बिना किसी भड़कावे के पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागकर और स्वचालित हथियारों से गोलियां चलाकर संघर्ष विराम उल्लंघन किया।

वहीं, केंद्रीय मंत्री राज्य वर्धन सिंह राठौर ने इस पर प्रतिक्रिया देते गोलीबारी को पाकिस्तान की पुरानी आदत बताया। उन्होंने कहा, 'ये पुरानी आदत है। जब भी हमारे त्योहार होते हैं पाकिस्तान सरहद पर उसी दिन जरूर गोलीबारी करता है। 

गौरतलब है कि नौ मार्च को भी पुंछ के LOC पर पाकिस्तानी सेना की अंधाधुंध एवं आक्रामक गोलीबारी की थी जिसमें भारतीय सेना के जवान दीपक जगन्नाथ घाडगे शहीद हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.