यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi MBA Student Suicide: बिहार के पटना का रहने वाला था छात्र, किराए के फ्लैट में रहता था अकेला
Delhi MBA Student Suicide एबादुद्दीन गफूर नगर स्थित फ्लैट में किराए पर अकेला रहता था। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एमबीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने रविवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान जामिया नगर के गफूरनगर स्थित 16ए के तीसरे तल पर रहने वाले एबादुद्दीन (25) के रूप में हुई है। वह बिहार के पटना स्थित सुल्तानगंज के नौगढ़वां का मूल निवासी था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एबादुद्दीन गफूर नगर स्थित फ्लैट में किराए पर अकेला रहता था। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जामिया नगर थाने में रविवार को एक छात्र के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली।
प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला शव
मौके पर पहुंची पुलिस को एक लड़का छत में लगी लोहे की एक हुक में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। छानबीन के दौरान उसकी पहचान गफूर नगर के मकान संख्या 16ए के तीसरे तल पर रहने वाले एबादुद्दीन के रूप में हुई। इसके बाद क्राइम टीम ने मौके से सभी जरूरी सुबूत जुटाकर फोटोग्राफी इत्यादि की प्रक्रिया पूरी की।
पुलिस ने मृतक के स्वजन व पड़ोसियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। हालांकि अब तक मामले में किसी संदिग्ध अथवा मामले को हत्या की दिशा दे पाने वाले कोई महत्वपूर्ण सुबूत नहीं मिल सके हैं। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर शव के पोस्टमार्टम के लिए एम्स स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन कर रही है।