Move to Jagran APP

जैन मुनि नयन सागर को गृहस्थ आश्रम में भेजने का निर्णय, वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो वायरल होने से विवादों में आए जैन मुनि नयन सागर जी महाराज मामले को लेकर शंकर विहार में यमुनापार जैन समाज की महापंचायत हुई। अधिकतर लोगों की राय थी कि जैन मुनि को गृहस्थ जीवन में लौट आना चाहिए।

By Edited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 11:16 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 11:33 PM (IST)
जैन मुनि नयन सागर को गृहस्थ आश्रम में भेजने का निर्णय, वीडियो हुआ था वायरल
जैन मुनि नयन सागर को गृहस्थ आश्रम में भेजने का निर्णय, वीडियो हुआ था वायरल

नई दिल्ली [जेएनएन]। वीडियो वायरल होने से विवादों में आए जैन मुनि नयन सागर के मामले को लेकर शंकर विहार में यमुनापार जैन समाज की महापंचायत हुई। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जैन समाज के भी कुछ लोग पहुंचे। महापंचायत में नयन सागर को दीक्षा विच्छेद कर गृहस्थ जीवन में भेजने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा समाज के लोगों ने जैन धर्म बचाओ संघर्ष समिति बनाने का भी निर्णय लिया। साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन से अपील की कि आठ अगस्त को महाराज के संबंध में जो फैसला हुआ था उसे लागू करवाया जाए। इस फैसले से चंडीगढ़ जैन समाज और महाराज पीछे हट गए हैं।

loksabha election banner

वीडियो हुआ था वायरल 

यहां यह ज्ञात हो कि जैन मुनि नयन सागर का मुजफ्फनगर के बेहलना प्रवास के दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक लड़की शाम साढ़े सात बजे जैन मुनि के कमरे में जाते और सुबह छह बजे कमरे से निकलती हुई दिख रही है।

सामान्य गृहस्थ बना देना चाहिए

जैन मुनि के कमरे में दिन ढलने के बाद किसी महिला का प्रवेश वर्जित है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जैन समाज में काफी हंगामा हुआ। समाज में इसे लेकर काफी आक्रोश है। समाज के कई लोगों की राय थी कि जैन मुनि को सामान्य गृहस्थ बना देना चाहिए वहीं जैन मुनि के समर्थक वीडियो को गलत बता रहे हैं।

Image result for जैन मुनि नयन सागर दैनिक जागरण

जैन मुनि का विरोध

अभी जैन मुनि का चंडीगढ़ में चातुर्मास चल रहा है। वहां भी जैन मुनि का विरोध हो रहा है। जिसकी वजह से चंडीगढ़ प्रशासन ने जैन समाज के 15 लोगों की समिति बनाई थी जिन्हें इस मामले में निर्णय लेना था लेकिन समिति की बैठक में जैन समाज चंडीगढ़ से जुड़े पांच लोग नहीं आए। बाकी 10 लोगों ने निर्णय लिया कि जैन मुनि को गृहस्थ जीवन में लौटा दिया जाए लेकिन चंडीगढ़ जैन समाज अब इस फैसले से पीछे हट गया है।

जैन समाज की महापंचायत

इस मामले को लेकर शुक्रवार को शंकर विहार में यमुनापार के जैन समाज की महापंचायत हुई। जिसमें काफी संख्या में जैन समाज के प्रबुद्ध लोग पहुंचे हुए थे। दिल्ली एनसीआर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैन समाज के प्रबुद्ध व प्रतिष्ठित लोग भी पहुंचे थे। शंकर विहार के हनुमान मंदिर के बेसमेंट में शाम छह बजे शुरू हुई महापंचायत रात पौने दस बजे तक चलती रही। अधिकतर लोगों की राय थी कि जैन मुनि को गृहस्थ जीवन में लौट आना चाहिए।

काफी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस महापंचायत में यमुनापार जैन समाज के अध्यक्ष पंकज जैन, खतौली जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन, बरनावा जैन समाज के महामंत्री पंकज जैन मेरठ, वसुंधरा जैन समाज के अध्यक्ष महिम जैन, समर्थ जैन समाज पश्चिमी उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष नवीन जैन, विश्व जैन संगठन के संजय जैन, जैन वीर सेना के सत्येंद्र जैन, गांधी नगर जैन समाज के अध्यक्ष मदन लाल जैन, प्रवीण जैन शामली, वीराग जैन, बिजेंद्र जैन, सुनील जैन और भाजपा नेता विपिन जैन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.