विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DDMA Meeting: दिल्ली में भी मास्क पहनना अनिवार्य, नियम तोड़ने पर होगा 500 रुपये जुर्माना; स्कूलों के लिए जारी होगी SOP

By Jp YadavEdited By:
Published: Wed, 20 Apr 2022 06:05 AM (IST)Updated: Wed, 20 Apr 2022 04:27 PM (IST)

DDMA Meeting Decision Today देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को दिल्ली ...और पढ़ें

DDMA Meeting Decision Today- दिल्ली में भी मास्क लगाना होगा अनिवार्य, डीडीएमए की बैठक में होगा फैसला
DDMA Meeting Decision Today- दिल्ली में भी मास्क लगाना होगा अनिवार्य, डीडीएमए की बैठक में होगा फैसला

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों मे तेजी से इजाफा होने के बीच दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ शहरों में मास्क अनिवार्य होने के बाद अब दिल्ली सरकार (DDMA Meeting) ने भी कठोर कदम उठाया है। अब दिल्ली में मास्क नहीं पहनने पर लोगों को 500 रुपये का जुर्माना देना होगा।  दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बुधवार को बुलाई गई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

DDMA Meeting Decision Today- स्कूलों के लिए जारी होगी नई एसओपी

उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में कोरोना के मद्देनजर स्कूलों के लिए नए सिरे से एसओपी जारी की जाएगी। इसके साथ ही अगर सार्वजनिक स्थल पर किसी ने मास्क नहीं पहना है तो उस पर 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। 

गौरतलब है कि देश की राजधानी में मंगलवार को 24 घंटे के दौरान कोरोना के 632 नए मामले सामने आए। वहीं, संक्रमण दर 7.72 से घटकर 4.42 प्रतिशत पर आ गई। 24 घंटे में 414 मरीज ठीक हुए। साथ ही किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने का दौर फिर लौट आया है। दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को दिल्ली के एलजी की अध्यक्षता में होने वाली दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुलाई गई थी। 

बुधवार सुबह 11 बजे प्रस्तावित डीडीएम की बैठक में दिल्ली में भी यूपी और हरियाणा के शहरों की तरह मास्क लगाने सहित कोरोना नियंत्रण के अन्य प्रभावी उपायों के बारे में गंभीरता से चर्चा की गई। 

उत्तर प्रदेश और हरियाणा  सरकार द्वारा एनसीआर शहरों में मास्क अनिवार्य करने के बाद डीडीएमए बैठक में भी दिल्ली में अनिवार्य रूप से मास्क के उपयोग के सख्त कार्यान्वयन के लिए फिर से जुर्माना लगाने पर चर्चा हुई। 

दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ें पर मौत नहीं

सोमवार के मुकाबले अधिक सैंपल की जांच होने से संक्रमण दर में कमी आई। 24 घंटे में 14 हजार 299 सैंपल की जांच हुई। जबकि इससे पहले छह हजार 492 सैंपल की जांच हुई थी। राजधानी में पांच अप्रैल से कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हुए हैं, तब से अभी तक कोरोना के कुल 4099 नए मरीज मिल चुके हैं। पांच अप्रैल को कोरोना के 112 नए मरीज मिले थे और संक्रमण दर 1.05 प्रतिशत थी। मौजूदा समय में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1947 हो गई है। इनमें से 41 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 1274 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या 625 है।