विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी पर कसा शिकंजा, IT ने जब्त किए 254 करोड़ के बेनामी शेयर

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 30 Jul 2019 01:26 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2019 11:16 PM (IST)

आयकर विभाग (Income Tax Department) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को रतुल पुरी के 254 करोड़ रुपये के बेनामी शेयर को जब्त किया।

CM कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी पर कसा शिकंजा, IT ने जब्त किए 254 करोड़ के बेनामी शेयर
CM कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी पर कसा शिकंजा, IT ने जब्त किए 254 करोड़ के बेनामी शेयर

नई दिल्ली, प्रेट्र। आयकर विभाग (Income Tax Department) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को रतुल पुरी के 254 करोड़ रुपये के बेनामी शेयर को जब्त किया। इस बाबत आयकर अधिकारी ने बताया कि बेनामी प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन एक्ट के तहत रतुल के नाम पर बेनामी शेयर को जब्त करने का प्रोविजनल ऑर्डर जारी किया गया था। यहां पर बता दें कि रतुल पुरी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे हैं।

कार्रवाई के बाबत अधिकारी के मुताबिक, यह राशि ऑप्टिमा इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में एफडीआइ निवेश के जरिए हासिल हुई। एक अन्य कंपनी एचईपीसीएल के नाम पर उन्होंने सौर पैनल आयात करने के लिए ज्यादा चालान बनाए और उसके जरिए 254 करोड़ कमाए हैं। यह रतुल की एक शेल कंपनी है, जिसका संचालन दुबई में राजीव सक्सेना करता था। वह भी इस अगस्ता वेस्टलैंड (हेलिकॉप्टर) घोटाले का आरोपी है और ईडी की गिरफ्त में है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।