Move to Jagran APP

दिल्ली के आठ फ्लाईओवरों की जांच में सामने आई कई खामियां, PWD हुआ सतर्क

विभाग का मानना है कि वाहनों के गुजरने से होने वाले कंपन से फ्लाईओवरों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए तकनीकी अध्ययन कराया जा रहा है।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 12:18 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 12:18 PM (IST)
दिल्ली के आठ फ्लाईओवरों की जांच में सामने आई कई खामियां, PWD हुआ सतर्क
दिल्ली के आठ फ्लाईओवरों की जांच में सामने आई कई खामियां, PWD हुआ सतर्क

नई दिल्ली (वीके शुक्ला)। दिल्ली के आठ फ्लाईओवरों की जांच में सामने आई कई खामियों के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) हरकत में आया है। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए दिल्ली के 31 और फ्लाईओवरों का तकनीकी अध्ययन कराने का निर्णय लिया है। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआइ) से बात की है। इस अध्ययन में 2005 से पहले बने सभी फ्लाईओवर शामिल होंगे।

loksabha election banner

पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत दिल्ली में सड़कों की लंबाई 14 सौ किलोमीटर है। दिल्ली में करीब एक सौ फ्लाईओवर हैं जिनमें पीडब्ल्यूडी के 90 रेलवे ओवरब्रिज, रेलवे अंडरब्रिज व फ्लाईओवर हैं। यहां वाहनों की संख्या 1.8 करोड़ से अधिक है। ऐसे में फ्लाईओवरों पर वाहनों का भारी दबाव है। विभाग ने अलग से विंग बनाई है जो सभी फ्लाईओवरों की मजबूती व सुरक्षा पर नजर रखेगी।

विभाग ने कुछ समय पहले आठ पुराने फ्लाईओवरों का अध्ययन कराया था, जिसमें कई खामियां मिली थीं। इसके बाद पीडब्ल्यूडी अधिक सतर्क हो गया है। विभाग का मानना है कि वाहनों के गुजरने से होने वाले कंपन से फ्लाईओवरों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए तकनीकी अध्ययन कराया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में जिन फ्लाईओवर का तकनीकी अध्ययन किया जाना है, उनमें दक्षिणी दिल्ली में पंचशील पार्क के सामने, वजीरपुर डिपो के सामने, मधुबन चौक, ब्रिटानिया चौक, नेहरू प्लेस, कालकाजी स्थित मां आनंदमई मार्ग, सरिता विहार, सफदरजंग, नेल्सन मंडेला, मोतीबाग आदि फ्लाईओवर शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.