विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railways: बिहार जाने वाले यात्री कृप्या ध्यान दें, इन विशेष ट्रेनों में बुक कराएं टिकट

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Fri, 29 Oct 2021 01:26 PM (IST)

यात्रियों की इस परेशानी को दूर करने के लिए उत्तर रेलवे ने शनिवार व रविवार को सहरसा बरौनी दरभंगा कटिहार और भागलपुर के लिए त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

इन दिनों बिहार जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है।
इन दिनों बिहार जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। इन दिनों बिहार जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। यात्रियों की इस परेशानी को दूर करने के लिए उत्तर रेलवे ने शनिवार व रविवार को सहरसा, बरौनी, दरभंगा कटिहार और भागलपुर के लिए त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में पूर्व दिशा की कई विशेष ट्रेनें घोषित की गई है।

आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा त्‍योहार विशेष (01696/01695)

आनंद विहार टर्मिनल से शनिवार को दोपहर दो बजे प्रस्‍थान करेगी। वापसी में सहरसा से रविवार को शाम साढ़े छह बजे चलेगी। रास्ते में इसका ठहराव मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगडिया तथा एस बख्‍तियारपुर में होगा।

दिल्‍ली-भागलपुर त्योहार विशेष (01698/01697)

पुरानी दिल्‍ली से शनिवार शाम छह बजे रवाना होगी। वापसी दिशा में रविवार को भागलपुर से रात दस बजे चलेगी। मार्ग में इसका ठहराव मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय जंक्शन, बक्‍सर, आरा, पटना, क्यूल, जमालपुर तथा सुल्‍तानगंज स्‍टेशनों पर होगा।

नई दिल्‍ली-बरौनी त्योहार विशेष (01700/01699)

नई दिल्‍ली से शनिवार सुबह 08.10 बजे रवाना होगी। वापसी दिशा में रविवार को बरौनी से तड़के 03.10 बजे चलेगी। रास्ते में यह अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय जंक्शन, बक्‍सर, आरा, दानापुर तथा पाटिलीपुत्र में ठहरेगी।

आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा त्योहार विशेष (09642/09641)

आनंद विहार टर्मिनल से शनिवार मध्‍यरात्रि 00.30 बजे चलेगी। वापसी दिशा में रविवार को दरभंगा से रात्रि 11बजे रवाना होगी। मार्ग में इसका ठहराव मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्‍सौल तथा सीतामढ़ी स्‍टेशनों पर होगा।

आनंद विहार टर्मिनल-कटिहार त्योहार विशेष (09644/09643)

रविवार को यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से शाम 05.10 बजे रवाना होगी। वापसी दिशा में सोम वार को कटिहार से रात 11.30 बजे चलेगी। मार्ग में इसका ठहराव मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, रूदौली, फैजाबाद, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी तथा नौगछिया में होगा।

नई दिल्‍ली-बरौनी त्योहार विशेष (09646/09645)

रविवार को यह ट्रेन नई दिल्‍ली से दोपहर दो बजे रवाना होगी। वापसी में सोमवार को बरौनी से पूर्वाह्न दस बजे चलेगी। मार्ग में इसका ठहराव अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर सैंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय जंक्शन, बक्‍सर, आरा, दानापुर तथा पाटिलीपुत्र में होगा।

आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा त्योहार विशेष (09648/09647)

आनंद विहार टर्मिनल से रविवार को मध्‍य रात्रि 00.30 बजे प्रस्‍थान करेगी। वापसी दिशा में उसी दिन रात 11 बजे चलेगी। रास्ते में इसका ठहराव मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्‍सौल तथा सीतामढ़ी स्‍टेशनों पर होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।