विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railways: जानें-कोरोना काल में रेलवे को कितनी हुई कमाई और कितने करोड़ का हुआ नुकसान

By Mangal YadavEdited By:
Published: Wed, 24 Mar 2021 02:08 PM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 02:18 PM (IST)

लगभग डेढ़ माह तक ट्रेनें पूरी तरह से बंद रहने और उसके बाद सीमित संख्या में ट्रेनों के परिचालन से ...और पढ़ें

सबसे ज्यादा नुकसान यात्री किराया से होने वाली आमदनी में हुआ है।
सबसे ज्यादा नुकसान यात्री किराया से होने वाली आमदनी में हुआ है।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। कोरोना काल में रेल से होने वाली आमदनी पर बुरा असर पड़ा है। लॉकडाउन लगने की वजह से 25 मार्च से 11 मई तक ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। उसके बाद पहले श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाई गईं जिससे कि दिल्ली व अन्य शहरों में फंसे हुए कामगारों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जाए। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से आम यात्रियों के लिए ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। सबसे पहले विशेष राजधानी ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। उसके बाद लंबी दूरी की अन्य ट्रेनें पटरी पर उतरीं।

पिछले माह के अंतिम सप्ताह से सीमित लोकल ट्रेनों को भी चलाया जा रहा है। अभी भी सभी ट्रेनें नहीं चल रही हैं। दिल्ली मंडल में लगभग 50 फीसद ट्रेनें पटरी पर उतरी हैं। दस अप्रैल से 90 फीसद ट्रेनें चलाने की तैयारी है। 

यात्री किराया सहित अन्य मद से प्राप्त होने वाले राजस्व में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस वित्त वर्ष में जनवरी माह तक आमदनी में 41.2 फीसद की कमी हुई है।

वर्ष- ट्रेन से प्राप्त कुल राजस्व (करोड़ रुपये)

2019-20           8235.07

2019-20 (जनवरी तक) -7067.46

2020-21 (जनवरी तक)-4156.16

सबसे ज्यादा नुकसान यात्री किराया से होने वाली आमदनी में हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस वित्त वर्ष में जनवरी माह तक आमदनी में 66.7 फीसद की कमी हुई है।

वर्ष-यात्री भाड़ा से प्राप्त राजस्व (करोड़ रुपये)

2019-20           4952.69

2019-20 (जनवरी तक)-4351.83

2020-21 (जनवरी तक)-1450

लगभग डेढ़ माह तक ट्रेनें पूरी तरह से बंद रहने और उसके बाद सीमित संख्या में ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों की संख्या में भारी कमी हुई है। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस वित्त वर्ष में जनवरी माह तक यात्रियों की संख्या में 92.1 फीसद की कमी हुई है। यानी पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जनवरी तक आठ फीसद से भी कम यात्रियों ने सफर किया है।

वर्ष-यात्रियों की संख्या (करोड़)

2019-20           26.83

2019-20 (जनवरी तक)-23.18

2020-21 (जनवरी तक)-1.83

जनवरी माह में यात्रियों की संख्या व प्राप्त किरायाः- जनवरी, 21

यात्रियों की संख्या- 0.45 करोड़

प्राप्त किराया- 305.45 करोड़ रुपये

जनवरी, 20

यात्रियों की संख्या-2.35 करोड़

प्राप्त किराया-465.04 करोड़ रुपये

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जनवरी में यात्रियों की संख्या में 80.9 फीसद व आमदनी में 34.3 फीसद की कमी रही है।

पढ़ेंः Indian Railways: ट्रेनों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ने उठाया बड़ा कदम