विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेन हादसों को देख बड़ी चिंता, सर्दियों में सुरक्षित परिचालन के लिए रेलवे ने उठाया ये कदम

By Santosh Kumar SinghEdited By: Geetarjun
Published: Wed, 18 Oct 2023 12:40 AM (IST)

बिहार के बक्सर के पास नॉर्थ ईस्ट ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ हाल के दिनों में हुई ट्रेन दुर्घटनाओं ...और पढ़ें

ट्रेन हादसों को देख बड़ी चिंता, सर्दियों में सुरक्षित परिचालन के लिए रेलवे ने उठाया ये कदम।
ट्रेन हादसों को देख बड़ी चिंता, सर्दियों में सुरक्षित परिचालन के लिए रेलवे ने उठाया ये कदम।

HighLights

  1. सर्दी में सुरक्षित ट्रेन परिचालन को ट्रैक की बढ़ेगी निगरानी।
  2. दिल्ली, अंबाला, फिरोजपुर, लखनऊ व मुरादाबाद मंडलों के अधिकारियों को मिले निर्देश।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार के बक्सर के पास नॉर्थ ईस्ट ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ हाल के दिनों में हुई ट्रेन दुर्घटनाओं से रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सर्दी के मौसम में सुरक्षित ट्रेन परिचालन बड़ी चुनौती रहती है। इसे ध्यान में रखकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने दिल्ली, अंबाला, फिरोजपुर, लखनऊ व मुरादाबाद मंडलों के अधिकारियों को सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।

सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता

उन्होंने अधिकारियों के साथ उत्तर रेलवे की कार्य प्रगति की समीक्षा की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता हैं। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ट्रैक के अनुरक्षण मानकों को बेहतर बनाने तथा इसके किनारे पड़े हुए कबाड़ को हटाने के काम की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए ट्रैक का सही तरह से रखरखाव जरूरी है। ट्रैक के किनारे पड़े कबाड़ से ट्रेनों के परिचालन में बाधा आने की संभावना रहती है, इसलिए इसे हटाना जरूरी है।

ट्रैक की निगरानी बढ़ाने की जरूर

उन्होंने अधिकारियों को ट्रैक संरक्षा बढ़ाने के लिए अभियान तेज करने और जरूरत के अनुसार कर्मचारियों को परामर्श व प्रशिक्षण देने को कहा। सिग्नल, रेल पटरी में दरार अन्य कमियों की पहचान के लिए निगरानी बढ़ाने की जरूरत है। इस काम में किसी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। रेल परिचालन में मानव विफलता को कम करने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में जल्द चलेंगी बाइक टैक्सी, मिलेगी मंजूरी; Ola & Uber जैसी निजी टैक्सी सेवाओं पर नकेल कसेगी AAP सरकार

समीक्षा बैठक में माललदान से आय की वृद्धि पर बल, संरक्षा और ढांचागत कार्यों की समीक्षा, समयपालनबद्धता सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने उत्तर रेलवे में चल रही परियोजनाओं और अन्य विकासात्मक ढांचागत कार्यों की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।