Move to Jagran APP

1 जनवरी से कैसा होगा मौसम का हाल और क्या बढ़ेगी ठंड? पढ़िये- आइएमडी का ताजा पूर्वानुमान

Delhi Weather cold News भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक यानी 31 दिसंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे हल्की बूंदाबांदी के भी आसार है। वहीं 1 जनवरी से आकाश साफ हो जाएगा।

By Jp YadavEdited By: Published: Wed, 29 Dec 2021 09:06 AM (IST)Updated: Wed, 29 Dec 2021 09:06 AM (IST)
1 जनवरी से कैसा होगा मौसम का हाल और क्या बढ़ेगी ठंड? पढ़िये- आइएमडी का ताजा पूर्वानुमान
1 जनवरी से कैसा होगा मौसम का हाल और क्या बढ़ेगी ठंड? पढ़िये- आइएमडी का ताजा पूर्वानुमान

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। पहाड़ी राज्यों में आए मौसमी बदलाव के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत अब ठंड की चपेट में आ चुका है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बूंदाबांदी के भी आसार है। वहीं, 1 जनवरी से आकाश साफ हो जाएगा। इसके बाद ठंड बढ़ने का अनुमान है। बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद अगले दिन यानी 30 दिसंबर से तीन जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान पहली जनवरी से आकाश साफ होगा।

loksabha election banner

वहीं, बुधवार को राजधानी दिल्ली में बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग कई जगह आग ताप रहे हैं तो कई जगह लोग चाय पीकर खुद को ठंड से बचा रहे हैं। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें लोग ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते नजर आ रहे हैं। दिल्ली के कनाट प्लेस इलाके में एक व्यक्ति ने बताया कि जब से बारिश हुई है तब से ठंड काफी बढ़ गई है, हमे इससे काफी परेशानी हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का ताजा पूर्वानुमान आया है कि अगले तीन दिन तक आकाश में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्का या मध्यम स्तर का कोहरा होगा। बु

उधर, दिल्ली में मंगलवार को 3.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। लिहाजा अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस वजह से पिछले दिनों के मुकाबले दिन में कुछ अधिक ठंड रही।

लोधी रोड में हुई सबसे अधिक बारिश

दिल्ली में एक दिन पहले अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। अधिकतम तापमान सबसे कम आया नगर व लोधी रोड में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसके अलावा नरेला व मुंगेशपुर में अधिकत तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस व लोधी रोड़ में 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में लोधी रोड में सबसे अधिक 4.4 मिलीमीटर बारिश हुई। सफदरजंग में 3.6 मिलीमीटर, पालम व आया नगर में एक-एक मिलीमीटर बारिश हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.