जम्मू-कश्मीर का विलय कराने में मदददार मेहर चंद के नाम पर डाक टिकट
नरिंदर बताते हैं कि उनके दादा ने सरदार पटेल और प्रधानमंत्री जवाहर लाला नेहरू के साथ काम किया है।
नोएडा (जेएनएन)। देश के तीसरे मुख्य न्यायधीश रहे मेहर चंद महाजन के नाम पर रविवार को डाक टिकट जारी किया गया। सेक्टर 25 जलवायु विहार में उनके परिवार के सदस्य रहते हैं। रिटायर्ड कॉमोडोर नरिंदर महाजन शहर के प्रतिष्ठित नागरिक हैं और शहीद स्मारक के निदेशक भी हैं। भारत सरकार द्वारा दिए गए इस सम्मान से परिवार के सदस्य काफी गर्व और खुशी महसूस कर रहे हैं।
नरिंदर महाजन बताते हैं कि दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा टिकट जारी किया गया। उन्हें तीन दिन पहले निमंत्रण आया था। ये जानकारी जब हमारे परिवार को मिली तो काफी खुशी हुई। मूलत: हम लोग हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के टिका नगरोटा के निवासी हैं।
मेहर चंद महाजन मेरे दादा के दादा हैं। हमारा परिवार काफी बड़ा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पठानकोट, हिमाचल, मुंबई, दिल्ली कई जगह से करीब 300 लोग परिवार के पहुंचे थे। नरिंदर बताते हैं कि उनके दादा ने सरदार पटेल और प्रधानमंत्री जवाहर लाला नेहरू के साथ काम किया है।
देश की रियासतों को आजाद भारत से मिलाने के लिए उन्होंने ने भी सरदार पटेल के साथ कार्य किया है। इसके अलावा विभाजन के बाद पाकिस्तान में गए गुरदासपुर को भारत में लाने के लिए लार्ड माउंटबेटन को राजी किया। इसके अलावा उन्होंने जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय कराया।
यह भी पढ़ेंः भारत से ऑनलाइन के जरिये पाकिस्तान पर हो रही जूतों की बरसात, जानिये पूरा मामला