विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Forecast: अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने का अलर्ट, IMD ने बताया क्यों गिर रहा तेजी से पारा

By Jp YadavEdited By:
Published: Sat, 26 Nov 2022 11:24 AM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 12:39 PM (IST)

Delhi Weather Forecast दिल्ली-एनसीआर में ठंड लगातार बढ़ रही है। शनिवार को ठंड से हल्की राहत है लेकिन शुक्रवार को ...और पढ़ें

दिल्ली के साथ एनसीआर के तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है।
दिल्ली के साथ एनसीआर के तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है।

नई दिल्ली/नोएडा/गुरुग्राम/सोनीपत, जागरण डिजिटल डेस्क। पहाड़ी राज्यों में शुमार उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच बर्फीली हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम पारा गिरा दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department ) के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके अलावा दिल्ली से सटे गाजियाबाद में न्यूनतम तापामन 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों में दिल्ली के साथ एनसीआर के तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है।

बर्फीली हवाओं से गिरा तापमान

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं के चलते न्यूनतम और अधिकतम पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बताया जा रहा है कि बर्फीली हवाओं ने दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी ठंड बढ़ा दी है, लेकिन अभी कंपकंपी वाली ठंड के लिए इंतजार करना होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहनेकी संभावना है। इस बीच हवा की गति छह से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।

सीजन की सबसे ठंडी रही शुक्रवार की सुबह

तुलनात्मक रूप से शनिवार को सुबह से ही ठंड से हल्की राहत है और धुंध ने भी कुछ खास परेशान नहीं किया। वहीं, इससे पहले शुक्रवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

रात में बढ़ी ठंड

दिल्ली-एनसीआर में दिन में तो ठंड से राहत मिल जाती है, लेकिन सुबह-शाम और रात को ठीकठाक ठंड हो रही है। सुबह ठंड का आलम यह रहा कि शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर लोगों की संख्या बेहद कम नजर आई। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी और बर्फीले पहाड़ों से आ रही हवाओं के चलते दिल्ली और एनसीआर के शहरों में रात में ठंड बढ़ रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर में पिछले साल 2021 में सबसे कम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 2020 में 6.3 और 2019 में 11.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। वहीं दिल्ली की हवा भी आने वाले दिनों में बहुत खराब स्तर पर रहने की संभावना है। 

Delhi Trade Fair 2022: दिल्ली के प्रगति मैदान में जारी ट्रेड फेयर में कहां पर मिल रही कितनी छूट? लें फुल डिटेल