विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Independence Day 2023: 'मणिपुर जल रहा है, मेरा मन व्यथित है...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले सीएम केजरीवाल

By Abhishek TiwariEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Tue, 15 Aug 2023 10:52 AM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2023 12:20 PM (IST)

Independence Day 2023 आज मंगलवार यानी 15 अगस्त को देश अपनी आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ ...और पढ़ें

Independence Day 2023: सीएम केजरीवाल ने देशवासियों को दी बधाई
Independence Day 2023: सीएम केजरीवाल ने देशवासियों को दी बधाई

HighLights

  1. हरियाणा में दो समुदाय लड़ रहे हैं- सीएम केजरीवाल
  2. दिल्ली में कोई काम रुकेगा नहीं, भले स्पीड थोड़ी कम हो जाए- सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Independence Day 2023 : आज मंगलवार यानी 15 अगस्त को देश अपनी आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रहा है।

इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उत्कर्ष कार्य करने वाले कई पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। 

मणिपुर जल रहा है- सीएम केजरीवाल

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने संबोधन में मणिपुर हिंसा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर जल रहा है, वहां दो समुदाय के लोग आपस में लड़ रहे हैं। इससे मेरा मन व्यथित है। 

कैसे विश्व गुरु बनेगा भारत?

उन्होंने सवाल किया कि जब तक भाई से भाई लड़ता रहेगा तो भारत कैसे विश्व गुरु बनेगा। मणिपुर जल रहा है। हरियाणा में एक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय से लड़ रहे हैं। जब तक 140 करोड़ भारतीय एक परिवार, एक टीम की तरह मिलकर नहीं रहेंगे, तब तक भारत विश्व गुरु नहीं बन पाएग।

देश में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का बुरा हाल- केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का बुरा हाल है। लोगों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। देश के कोने-कोने में एक लाख मोहल्ला क्लीनिक खोजे जा सकते हैं। इसके लिए बस दस हजार करोड़ रुपये चाहिए, लेकिन 75 सालों में ऐसा क्यों नहीं हुआ। मैंने दिल्ली के अंदर स्कूलों और अस्पतालों की व्यवस्था बेहतर की है। हम दिल्ली में सभी लोगों को फ्री इलाज की सुविधा देते हैं।

बेशक दिल्ली के लोगों के अधिकार छीन लिए गए, लेकिन सारे काम चलते रहेंगे। महिलाओं का बसों में फ्री सफर जारी रहेगा। बिजली और पानी निश्शुल्क मिलते रहेंगे, हो सकता है कि कामों की रफ्तार थोड़ी कम हो जाए।

मुख्यमंत्री के संबोधन की प्रमुख बातें-

  • यमुना की सफाई करनी है।
  • हर घर तक पीने का पानी पहुंचाना है।
  • दिल्ली में मुफ्त बिजली, महिलाओं की बसों में फ्री यात्रा, स्कूल और अस्पताल में निश्शुल्क इलाज की सुविधा जारी रहेगी।
  • पूरे देश में दिल्ली में सबसे कम महंगाई है। दिल्ली में लोगों को बिजली, इलाज, शिक्षा, सफर मुफ्त मिल रहा है, इसलिए यहां महंगाई कम है।
  • दिल्ली में टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
  • दिल्ली में कोई काम रुकेगा नहीं, भले स्पीड थोड़ी कम हो जाए।
  • दिल्ली के दो करोड़ लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को हर हाल में दिलाएंगे। हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और भी जो मुनासिब होगा, वो करेंगे।