विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, महज 7 वर्षों में 13 सौ करोड़ की संपत्ति के मालिक कैसे बने माया के भाई

By JP YadavEdited By:
Published: Sat, 08 Apr 2017 09:45 AM (IST)Updated: Sat, 08 Apr 2017 05:20 PM (IST)

बीएसपी सुप्रीमो के भाई आनंद कुमार की संपति साल 2007 से साल 2014 के बीच 7.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,316 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

जानिए, महज 7 वर्षों में 13 सौ करोड़ की संपत्ति के मालिक कैसे बने माया के भाई
जानिए, महज 7 वर्षों में 13 सौ करोड़ की संपत्ति के मालिक कैसे बने माया के भाई

नई दिल्ली (जेएनएन)। बसपा सुप्रीमो के भाई आनंद कुमार की संपति साल 2007 से साल 2014 के बीच 7.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,316 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यह वह समय था जब मायावती यूपी की सीएम थीं। सूत्रों के मुताबिक आनंद कुमार ने कई फर्ज़ी कंपनियां बनाकर करोड़ों के लोन हासिल किये और रियल स्टेट में बड़े पैमाने पर निवेश किया।

कालेधन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आयकर विभाग (IT) ने शुक्रवार को चेन्नई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई और हैदराबाद में 100 से अधिक जगहों पर छापेमारी की।

सूत्रों के मुताबिक, इनमें कुछ का लिंक बीएसपी सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद कुमार से रहा है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने शुक्रवार को बसपा प्रमुख मायावती के भाई आनंद कुमार से जुड़ी फर्मों व कारोबारों के दर्जन भर परिसरों में जांच पड़ताल की।

आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सर्वे ऑपरेशन की यह कार्रवाई दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में की जा रही है।

बताया जा रहा है कि यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री के भाई आनंद कुमार व उनके सहयोगियों की कंपनियों के साथ करीबी कारोबारी रिश्ते रखने वाली कुछ कारोबारी इकाइयों व बिल्डरों के खिलाफ भी सर्वे व सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, सरकारी एजेंसियां इन कंपनियों और उनके कई वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ेंः मुश्किल में यूपी की पूर्व CM मायावती के भाई, IT ने किया सर्वे ऑपरेशन


यूपी चुनाव के दौरान चर्चा में आए थे आनंद कुमार

मायावती के भाई आनंद कुमार मीडिया से दूर ही रहते हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान  और नोटबंदी के बाद सुर्खियों में आ गए थे, जब ईडी ने उनके खाते में 1.43 करोड़ रुपये और बीएसपी से जुड़े एक अकाउंट में 104 करोड़ रुपये जमा होने का खुलासा किया था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।