विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली में सर्दी की विदाई! दिन के साथ रात में भी चढ़ा पारा; जानिए अगले दो दिन का मौसम अपडेट

Published: Fri, 15 Mar 2024 06:00 AM (IST)

दिल्ली में अब धीरे-धीरे सर्दी की विदाई होने लगी है। दिन के साथ अब रात का भी पारा बढ़ने लगा ...और पढ़ें

दिल्ली में दिन के साथ रात में बढ़ा पारा
दिल्ली में दिन के साथ रात में बढ़ा पारा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाने से दिल्ली में दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी चढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को तीन जगह न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। अगले दो-तीन दिन मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है।

रात में गर्मी का एहसास

मौसम के अलग-अलग कारकों की वजह से अभी तक सुबह- शाम के समय हल्की ठंड का एहसास बना हुआ था, लेकिन अब रात में भी गर्माहट का एहसास हो रहा है। समग्र दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 91 से 32 प्रतिशत तक रहा।

शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम

वहीं, पीतमपुरा का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री, राजघाट का 17.3 डिग्री और पालम का 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 29 एवं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इस महीने बारिश पर अनुमान

वहीं, मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा भी लगातार साफ ही चल रही है। अब कम से कम 20 से 22 मार्च तक दिल्ली में किसी पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं पड़ेगा। 22 मार्च के बाद भी पश्चिमी विक्षोभ कमजोर ही रहेंगे। इसलिए संभावना है कि मार्च में वर्षा सामान्य से कम हो।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआइ 195 रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के दौरान भी हवा की गुणवत्ता का यही स्तर बना रहेगा।

यह भी पढे़ं- 

Delhi Metro: दो नए मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण से दिल्ली में हो जाएंगे चार ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन, सफर होगा आसान

PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो के दो कॉरिडोर का किया शिलान्यास, स्वनिधि योजना के तहत लाखों लोगों को दिए गए लोन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।