Move to Jagran APP

Delhi Weather: मार्च का सबसे ठंडा दिन आज, दिल्ली में कब से बढ़ेगा पारा; जानिए हफ्तेभर का मौसम अपडेट

Delhi Weather Update Weekly पिछले 12 वर्षों में दिल्ली में मार्च के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 10 से 18 डिग्री के बीच रहा है। गुरुवार को दिल्ली में इस महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आज न्यूनतम तापमान मौसत से पांच डिग्री नीचे 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बताया गया कि अगले हफ्ते से मौसम में बदलाव

By Agency Edited By: Shyamji Tiwari Published: Thu, 07 Mar 2024 03:14 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2024 03:16 PM (IST)
दिल्ली में मार्च का सबसे ठंडा दिन आज

पीटीआई, नई दिल्ली। इस बार मार्च के महीने में दिल्लीवासियों को ठंड का अहसास हो रहा है। गुरुवार को दिल्ली में इस महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आज न्यूनतम तापमान मौसत से पांच डिग्री नीचे 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

loksabha election banner

मार्च की ठंड ने बनाया रिकॉर्ड

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है। आईएमडी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में दिल्ली में मार्च के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 10 से 18 डिग्री के बीच रहा है।

दिल्ली में कब से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का मानना है कि 11 मार्च से तापमान में वृद्धि होगी और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी माह के अंत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी, लेकिन बीते कई दिनों से एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके चलते दिल्ली में सुबह-शाम ठंड बनी हुई है।

शनिवार का मौसम अपडेट

अगले चार दिनों तक दिल्ली का तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। सोमवार के बाद अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। शनिवार को दिल्ली में तेज हवाएं चलेगी, जिससे ठंडक का एहसास बढ़ेगा। दिल्ली में हवा की रफ्तार आठ से 25 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।

बारिश पर IMD का क्या अनुमान

आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। 11 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहने का उम्मीद जताई गई है।

यह भी पढ़ें- 

पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों के घरों पर बुलडोजर चलने का खतरा, जमीन खाली करने को DDA ने भेजा नोटिस

Delhi Ankit Saxena Murder Case: प्रेमिका के माता-पिता और मामा को उम्रकैद की सजा, बीच सड़क पर काटा था युवक का गला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.