Delhi Weather Today: दिल्ली में लगातार बदल रहा मौसम, आज तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने व शाम के समय तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया है। सोमवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को यह 8.6 डिग्री रहा था। हवाओं के असर से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह सात बजे दृश्यता का स्तर ढाई हजार मीटर रिकॉर्ड किया गया।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम में बदलाव से पूर्व सोमवार की सुबह दिल्ली में ठंड एवं कोहरे दोनों से राहत रही। बादलों के चलते न्यूनतम पारे ने एकाएक छलांग लगाई और यह सामान्य से तीन डिग्री ऊपर पहुंच गया। एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर भी सामान्य रहा।
न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने व शाम के समय तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
सोमवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को यह 8.6 डिग्री रहा था। हवाओं के असर से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह सात बजे दृश्यता का स्तर ढाई हजार मीटर रिकॉर्ड किया गया।
Also Read-
- इस साल सबसे गर्म रहा रविवार, दिल्ली-NCR में मौसम मारेगा यूटर्न, बारिश को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट
30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शाम के समय 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की बरसात भी होगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।
'खराब' श्रेणी में AQI
उधर तेज हवाओं के असर से सोमवार को भी दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में बनी रही। सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 225 दर्ज किया गया जो 'खराब' श्रेणी में आता है।