Delhi Weather Today: सर्द हवाओं ने फिर कराया ठंड का एहसास, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल?
बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज हुआ। बुधवार को यह 12.2 डिग्री रहा था। हवाओं के असर से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता का स्तर ढाई हजार मीटर रिकॉर्ड किया गया। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धूप भी खिली रहेगी। शाम के समय कहीं कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सर्द हवाओं के कारण बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली में फिर ठंड का एहसास हुआ, लेकिन कोहरा नहीं दिखा। सुबह का तापमान एक दिन पहले के मुकाबले गिरकर सामान्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया। उधर एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर सामान्य रहा।
न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूप भी खिलने का पूर्वानुमान जारी किया है। बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज हुआ।
बुधवार को यह 12.2 डिग्री रहा था। हवाओं के असर से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता का स्तर ढाई हजार मीटर रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धूप भी खिली रहेगी। शाम के समय कहीं कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।
158 पहुंचा दिल्ली का AQI
दूसरी तरफ तेज हवाओं के असर से बृहस्पतिवार को दिल्लीवासियों को प्रदूषित हवा से भी राहत रही। सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 158 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।