Move to Jagran APP

Heat Wave: दिल्ली में 2014 के बाद पहली बार प्री मानसून सीजन में नहीं चली लू, हर माह मौसम ने बनाया रिकॉर्ड

Delhi Heat Wave दिल्ली में पिछले कुछ महीनों में मौसम ने हैरान कर देने वाला रूप दिखाया है। जिन दिनों लू चलती है उन दिनों में भी वर्षा हो रही हैं। अब तो दिल्ली में हर माह रिकार्ड बनते जा रहे हैं।

By sanjeev GuptaEdited By: Shyamji TiwariPublished: Tue, 30 May 2023 09:21 PM (IST)Updated: Tue, 30 May 2023 09:21 PM (IST)
Heat Wave: दिल्ली में 2014 के बाद पहली बार प्री मानसून सीजन में नहीं चली लू, हर माह मौसम ने बनाया रिकॉर्ड
दिल्ली में 2014 के बाद पहली बार प्री मानसून सीजन में नहीं चली लू

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। इसे जलवायु परिवर्तन का असर कहें या ग्लोबल वार्मिंग का... मौसम का मिजाज इस साल शुरुआत से ही बदला-बदला है। कभी तेज गर्मी तो कभी अचानक तेज हवा के साथ वर्षा और ठंड, पिछले कुछ महीनों में मौसम ने हैरान कर देने वाला रूप दिखाया है। जिन दिनों लू चलती है, उन दिनों में भी वर्षा हो रही हैं। अब तो दिल्ली में हर माह रिकार्ड बनते जा रहे हैं।

loksabha election banner

प्री मानसून सीजन में नहीं चली लू

इसी कड़ी में दिल्ली में 2014 के बाद मौसम ने पहली बार ऐसी करवट ली है कि प्री मानसून सीजन में दिल्ली में लोगों को एक बार भी लू नहीं झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में अप्रैल और मई में बहुत थोड़े समय के लिए लू जैसे हालात देखे गए।

पिछला इतिहास देखें तो दिल्ली में सबसे गर्म महीने मई में औसत अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। इस बार इस महीने में तापमान सामान्य से नीचे रहा और अधिक वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों ने सामान्य से अधिक पश्चिमी विक्षोभों को इसकी वजह बताया है।

मई में सिर्फ नौ दिन 40 डिग्री से ऊपर रहा तापमान

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आमतौर पर अप्रैल और मई में उत्तरी मैदानी इलाकों में पांच से छह पश्चिमी विक्षोभ दर्ज किए जाते हैं। जबकि इस बार 10 मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आए हैं। इसीलिए मई में सिर्फ नौ दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा।

केवल दो दिन कुछ हिस्सों में लू जैसी स्थिति बनी। मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला ने मई में अब तक 86.7 मिमी वर्षा दर्ज की है, जबकि मई में राष्ट्रीय राजधानी में औसतन 19.7 मिमी बरसात होती है। पिछले साल प्री मानसून सीजन में 13 बार लू दर्ज की थी। इनमें से नौ बार अप्रैल जबकि चार बार मई में लू दर्ज की गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.