Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: दिल्ली-NCR से अभी जाने वाली नहीं है सर्दी, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया अपडेट

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 06:00 AM (IST)

    राजधानी में शनिवार सुबह ठंडी हवा चलने से न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस वजह से सुबह में हल्की ठंड रही। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अगले कुछ दिन आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा अगले सप्ताह बुधवार को गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

    Hero Image
    अभी जाने वाली नहीं है दिल्ली-NCR से सर्दी, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया अपडेट

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार सुबह ठंडी हवा चलने से न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस वजह से सुबह में हल्की ठंड रही। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अगले कुछ दिन आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा अगले सप्ताह बुधवार को गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान 24 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

    रविवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार से बुधवार के बीच अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    दिल्ली में कितना रहा तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

    दिल्ली के लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस और मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सबसे अधिक पूसा में 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

    हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार

    राजधानी में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को भी हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। इसके बाद प्रदूषण के स्तर में थोड़ा बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस वजह से सोमवार और मंगलवार को एयर इंडेक्स खराब श्रेणी में पहुंच सकता है।

    सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 145 रहा जो मध्यम श्रेणी में है। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 188, ग्रेटर नोएडा का 134, गुरुग्राम का 174 व नोएडा का एयर इंडेक्स 104 रहा। इसलिए एनसीआर के इन शहरों में भी हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। गाजियाबाद का एयर इंडेक्स 100 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में है।