विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Forecast: दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम, गर्मी कब से बढ़ेगी; बारिश को लेकर IMD ने दिया अपडेट

Published: Thu, 04 Apr 2024 06:00 AM (IST)

मौसम विभाग ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हल्की वर्षा या का पूर्वानुमान जारी किया था लेकिन ऐसा हुआ ...और पढ़ें

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम, गर्मी कब से बढ़ेगी; बारिश को लेकर IMD ने दिया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम, गर्मी कब से बढ़ेगी; बारिश को लेकर IMD ने दिया अपडेट

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम विभाग ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हल्की वर्षा या का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके असर से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने दो दिन और बादलों की आवाजाही बने रहने और 30-35 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम ही रहने का अनुमान है। दिन के समय धूप निकलने पर गर्मी रहेगी, लेकिन सुबह-शाम राहत बनी रहेगी। उधर बुधवार को दिल्ली के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

कितना रहा दिल्ली का तापमान

मंगलवार को जहां दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं बुधवार को यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 36.6 डिग्री दर्ज रहा। न्यूनतम तापमान मंगलवार को 15.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो बुधवार को सामान्य से एक डिग्री कम 17.3 डिग्री दर्ज रहा।

आज तापमान बढ़ेगा

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तो शुक्रवार को 35 डिग्री के आसपास रहेगा। शुक्रवार से लेकर रविवार तक तेज हवाएं चलेंगी। शनिवार से लेकर सोमवार तक आसमान साफ रहेगा। इसके बाद तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।