विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IIT Delhi: हॉस्टल के कमरे में लटकी मिली एमटेक छात्र की लाश, छह महीने में सुसाइड का चौथा मामला

Published: Fri, 16 Feb 2024 10:41 AM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2024 05:32 PM (IST)

IIT Delhi से एक बार फिर परेशान करने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार को आईआईटी दिल्ली के द्रोणागिरी हॉस्टल ...और पढ़ें

आईआईटी दिल्ली के एक हॉस्टल में एमटेक के छात्र ने की आत्महत्या। फाइल फोटो
आईआईटी दिल्ली के एक हॉस्टल में एमटेक के छात्र ने की आत्महत्या। फाइल फोटो

HighLights

  1. IIT Delhi के द्रोणागिरि हॉस्टल में एमटेक फाइनल इयर के छात्र ने की खुदकुशी
  2. IIT Delhi में छह महीनों में छात्र आत्महत्या का यह चौथा मामला है

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। IIT Delhi में एमटेक के एक छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पिछले छह महीनों में यह आत्महत्या का चौथा मामला है।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

दिल्ली पुलिस ने मामले में जानकारी दी है कि उन्हें आईआईटी दिल्ली के द्रोणागिरि हॉस्टल से एक 23 वर्षीय छात्र के आत्महत्या की जानकारी मिली थी। मृतक की पहचान वर्ध संजय नेरकर निवासी नासिक, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एमटेक फाइनल इयर का एक छात्र अपने कमरे में पंखे से लटका पाया गया है। क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच कर ली है। आगे की कार्रवाई जारी है।

कैसे पता चली मौत की बात

बृहस्पतिवार से वर्ध परिवार का फोन नहीं उठा रहा था। जब बहुत समय हो गया तो परेशान परिवार ने उसके दोस्तों और हॉस्टल के कर्मचारियों को फोन किया।

वर्ध के दोस्त जब उसके कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था और वह दरवाजा भी नहीं खोल रहा था। इस पर दोस्तों ने हॉस्टल स्टाफ को जानकारी दी जिसके बाद वो लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे।

नजार देख सभी रह गए हैरान

जब वर्ध के कमरे का दरवाजा खुला तो वहां का नजारा देख सभी की आंखें फटी रह गईं। वर्ध का शव बेडशीट के फंदे के सहारे पंखे से झूल रहा था।

इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। 

नासिक से सुबह दिल्ली पहुंचे छात्र के स्वजन

पुलिस ने रात को ही मृतक के स्वजन को घटना की सूचना दी दी थी। वह शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। वर्ध के पिता संजय ने पुलिस ने आत्महत्या का कारण पूछा। संजय ने बताया कि वर्ध से रोज बात होती थी। उसने कभी किसी समस्या के बारे में जिक्र नहीं किया। पुलिस अपने स्तर पर आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।