विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IITF 2021 : रविवार को व्यापार मेले में उमड़ा हुजूम, दर्शकों की संख्या पहुंची 40 हजार के पार

By Prateek KumarEdited By:
Published: Sun, 21 Nov 2021 08:29 PM (IST)

रविवार को दर्शकों ने मेला भ्रमण ही नहीं किया बल्कि खरीदारी भी की। ज्यादातर दर्शकों के हाथों में खरीदे गए सामान के पैकेट नजर आ रहे थे।आइटीपीओ के महाप्रबंधक एस आर साहू ने बताया कि भीड़ प्रबंधन के मददेनजर एक बार में पांच हजार से अधिक टिकटें नहीं बेची गईं।

40 वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दूसरे और अंतिम रविवार को दर्शकों का खासा हुजूम देखने को मिला।
40 वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दूसरे और अंतिम रविवार को दर्शकों का खासा हुजूम देखने को मिला।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। 40 वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दूसरे और अंतिम रविवार को दर्शकों का खासा हुजूम देखने को मिला। देर शाम तक दर्शकों का आंकड़ा 40 हजार से अधिक पहुंच गया। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आधिकारिक रूप से 30 हजार से अधिक टिकटें बिकीं जबकि 10 हजार के करीब लोग विभिन्न श्रेणियों के पास वाले रहे। रविवार सुबह मेला परिसर के आसपास जिस तरह की भीड़ थी, उसे देख कर ऐसा लग रहा था जैसे लोग इसी दिन के इंतजार में थे।

लोगों ने जमकर की खरीदारी

सुबह 10 बजे जैसे ही मेले में प्रवेश शुरू हुआ, लोगों का हुजूम उमड़ने लगा। रविवार को दर्शकों ने मेला भ्रमण ही नहीं किया बल्कि खरीदारी भी की। ज्यादातर दर्शकों के हाथों में खरीदे गए सामान के पैकेट नजर आ रहे थे। आइटीपीओ के महाप्रबंधक (मेला) एस आर साहू ने बताया कि भीड़ प्रबंधन के मददेनजर एक बार में पांच हजार से अधिक टिकटें नहीं बेची गईं। कुछ कुछ समय के अंतराल पर दोबारा से टिकटों की बिक्री शुरू की गई। हर एक घंटे के भीतर हालात का विश्लेषण किया जाएगा। हर गेट और हाल में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। सुरक्षा और कोरोना प्रोटोकाल का भी पालन सुनिश्चित किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।