स्कूल में बच्चों को छोड़ कर लौट रही पत्नी को पति ने मारी गोली
कविता अपने बच्चो को स्कूल छोड़कर घर वापस रही थी तभी घात लगाए उसके पति और दो बदमाशों ने कविता को गोली मार दी।
By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 02:16 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 02:16 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के महिपालपुर में सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक कविता नाम की युवती को उसके पति और भाड़े के बदमाशों ने गोली मार दी। कविता की 2010 में शादी हुई थी। शादी के बाद से अनबन के कारण कबिता पिछले एक साल से अपने दो बच्चो के साथ अपने पिता के घर रह रही थी।
सोमवार सुबह जब कविता अपने बच्चो को स्कूल छोड़कर घर वापस रही थी तभी घात लगाए उसके पति और दो बदमाशों ने कविता को गोली मार दी। दो गोली लगते ही कविता वहीं गिर गई। मौके पर बीच-बचाव करने आए शख्स पर भी बदमाशों ने पिस्टल तान दी। इसके बाद बदमाशों ने हवा में पिस्टल लहराते हुए चाकू भी निकाल लिया। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। आरोपी पति और दोनों बदमाश फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें