Move to Jagran APP

अवैध संबंध का विरोध करने भड़का पति, पत्नी के खिलाफ रची खौफनाक साजिश

महिला ने बताया कि राजू के गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध बन गए हैं। इसका विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता है।

By Amit MishraEdited By: Published: Sat, 28 Oct 2017 06:34 PM (IST)Updated: Sun, 29 Oct 2017 05:05 PM (IST)
अवैध संबंध का विरोध करने भड़का पति, पत्नी के खिलाफ रची खौफनाक साजिश
अवैध संबंध का विरोध करने भड़का पति, पत्नी के खिलाफ रची खौफनाक साजिश

नोएडा [जेएनएन]। सेक्टर-62 नवादा रसूलपुर गांव में महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति के महिला से अवैध संबंध हैं। इसका विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि महिला को जान से मरवाने के लिए पति ने उसके घर पर बदमाश भेजे थे। महिला के शोर मचाने पर बदमाश वहां से भाग निकले। महिला ने पति और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-58 में शिकायत की है।

loksabha election banner

अवैध संबंध का विरोध  

मूलरूप से कोलकाता निवासी एक महिला नवादा रसूलपुर में परिवार के साथ रहती है। महिला ने बताया कि उसकी शादी राजू यादव से हुई है। उसके तीन बच्चे हैं। महिला ने बताया कि राजू के गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध बन गए हैं। इसका विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता है।

पत्नी की हत्या का प्रयास 

महिला ने बताया कि पति ने उसके हिस्से की जमीन जायदाद बेचकर सारा पैसा अपनी महिला मित्र को दे दिया है। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने गुरूवार रात घर पर बदमाश भेजकर उसे जान से मरवाने का प्रयास भी किया। शोर मचाने पर सभी बदमाश वहां से भाग निकले। महिला की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: सौतेली मां की हरकतों से परेशान किशोरी बोली, निजी अंगों में होती है पीड़ा

यह भी पढ़ें: जेवर सामूहिक दुष्कर्म कांड में बड़ा खुलासा, अब सामने आया 'धर्मू गैंग' का नाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.