आधी रात को छापे में खुल गया Spa Center का राज, पुलिस को आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े
स्पा सेंटर सुबह नौ बजे खुल जाता था। और रात 11 बजे तक मसाज के नाम पर देह व्यापार का रैकेट चलता था।
नोएडा [ जेएनएन ]। नोएडा के सेक्टर-18 में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था, जिसका भंडाफोड़ पुलिस ने बुधवार रात छापेमारी के दौरान किया। इस दौरान 6 लड़के व 12 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस स्पा सेंटर के मालिक की तलाश कर रही है और हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने इस मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली सेक्टर 20 प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि सेक्टर-18 के जी ब्लॉक में वेदांता स्पा एंड वेलनेस नाम से स्पा सेंटर चल रहा था। मसाज के नाम पर यहां काफी समय से देह व्यापार चल रहा था।
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने बुधवार रात को छापेमारी की। इस दौरान स्पा सेंटर में अफरातफरी मच गई और युवक व युवतियां इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से छह लड़के व 12 लड़कियों को दबोच लिया। इनमें कई लोग आपत्तिजनक स्थिति में भी पकड़े गए।
उधर, सीओ पीयूष सिंह ने बताया कि मसाज पार्लर के नाम पर देह व्यापार का रैकेट का चलाने वाले इस स्पा सेंटर के मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
चौदह घंटे खुला रहता था सेंटर
पुलिस से मिलर जानकारी के अनुसार यह स्पा सेंटर सुबह नौ बजे खुल जाता था। तब से ही ग्राहकों का आना शुरू हो जाता था। यहां रात 11 बजे तक मसाज के नाम पर देह व्यापार का रैकेट चलता था। पुलिस लड़कियों के प्रोफाइल के बारे में पता लगा रही है। बताया जाता है कि सुबह से रात तक यहां सौ से अधिक लोग रोजाना आते थे।
यह भी पढ़ेंः अंजली की जिंदगी में शेरू की एंट्री से बन गया था लव ट्रैंगल, सुलझा देवीलाल की हत्या का राज
यह भी पढ़ेंः मर्डर मिस्ट्रीः बाथरूम में पति-पत्नी के साथ 1 घंटे में ऐसा क्या घटा जो शव में तब्दील हो गए दोनों
यह भी पढ़ेंः यूपी के मोदीनगर में अचानक दो टुकड़ों में बंट गई मुंबई-देहरादून एक्सप्रेस, जानें पूरा मामला