Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi में प्रदर्शन और अव्यवस्था का रहा भीषण जाम, छह घंटे तक ट्रैफिक में फंसे रहे लोग; रात तक रेंगते रहे वाहन

    By ajay rai Edited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 02 Feb 2024 08:22 PM (IST)

    दिल्लीवासियों के लिए शुक्रवार का दिन मुश्किलभरा रहा। भाजपा और आम आदमी पार्टी का एक दूसरे खिलाफ प्रदर्शन और इससे निपटने के लिए पुलिस की जगह जगह बैरिकेडिंग व रूट डायवर्जन के कारण दिल्ली में भीषण जाम लग गया। शुक्रवार को करीब छह घंटे तक दिल्ली पहुंचने वाले और राजधानी में एक से दूसरी छोर पर जाने वाले सभी रास्तों पर वाहन चालक जहां-तहां फंसे रहे।

    Hero Image
    Delhi में प्रदर्शन और अव्यवस्था का रहा भीषण जाम, छह घंटे तक ट्रैफिक में फंसे रहे लोग।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भाजपा और आम आदमी पार्टी का एक दूसरे खिलाफ प्रदर्शन और इससे निपटने के लिए पुलिस की जगह जगह बैरिकेडिंग व रूट डायवर्जन के कारण दिल्ली में भीषण जाम लग गया। शुक्रवार को करीब छह घंटे तक दिल्ली पहुंचने वाले और राजधानी में एक से दूसरी छोर पर जाने वाले सभी रास्तों पर वाहन चालक जहां-तहां फंसे रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोपहर में स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बाहरी इलाकों से बैरिकेड हटा लिए। लेकिन, कई किलोमीटर तक वाहनों के लगे जाम से निकलने में लोगों को भारी जद्दोजेहद का सामना करना पड़ा। इस दौरान यातायात व्यवस्था ध्वस्त व लाचार दिखी। दक्षिणी दिल्ली में वीवीआइपी मूवमेंट की वजह से लगे रूट ने सिरदर्दी और बढ़ा दी।

    ये भी पढ़ें- 4 साल की बच्ची ने स्कूल में एडमिशन के लिए खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा, जानें क्या है पूरा मामला

    राष्ट्रीय राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर दो दलों के प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को मध्य दिल्ली में पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने बार्डर से लेकर शहर में जगह जगह बैरिकेड लगा दिए। इसी दौरान दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम व आसपास के लोग भी कार्यालय जाने के लिए निकले तो सड़कों पर सुबह नौ बजे से ही वाहनों का दबाव बढ़ने लगा।

    पुलिस प्रदर्शन खत्म होने का इंतजार करती रही

    इस दौरान पुलिस प्रदर्शन जल्द खत्म होने का इंतजार करती रही। इससे वाहनों का दबाव सड़कों पर इतना ज्यादा बढ़ गया कि आठ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। दिन में ग्यारह बजे के बाद पुलिस को समझ आया कि स्थिति बिगड़ रही है तो शहर के अंदर के तमाम बैरिकेड हटाने शुरू किए। तब तक अव्यवस्था इतनी ज्यादा हो चुकी थी कि यातायात पुलिस लाचार दिखने लगी। हालात संभालने के लिए तमाम अधिकारी सड़कों पर उतरे, लेकिन दिल्ली वालों को राहत शाम चार बजे के आसपास मिल पाई। हालांकि, पांच बजे शाम से फिर से सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा और जगह जगह जाम की स्थिति बन गई।

    आईटीओ के आसपास सबसे ज्यादा अव्यवस्था

    आईटीओ के आसपास सबसे ज्यादा अव्यव्स्था की स्थिति रही। यहीं पर दीनदयाल उपाध्याय मार्ग है जहां आप और भाजपा का कार्यालय है और प्रदर्शन यहीं पर होना था। पुलिस से इस मार्ग पर जाने के सभी रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया था। इस वजह से बहादुर शाह जफर मार्ग, विकास मार्ग, मथुरा रोड और आसपास के रास्ते भी वाहनों से भरे पड़े रहे। कुछ मिनट की दूरी वाहन चालकों ने घंटों में तय की।

    प्रदर्शन और वीआइपी रूट लगने से बढ़ा जाम: पुलिस

    यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि आज भाजपा और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के कारण सुबह पुलिस ने आइटीओ पर कई रूटों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया था जिससे नई दिल्ली , मध्य और विकास मार्ग के अलावा सराय काले खां रूटों पर सुबह से दोपहर तक जाम लगा।

    दिल्ली की सीमाओं पर बाहरी राज्यों से आने वाले प्रदर्शनकारियों को रोका गया जिससे घंटों जाम लगा। यमुनापार में बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम चलने के कारण वाहनों का दबाव रहा। प्रधानमंत्री तीन बार अलग अलग जगहों पर गए, जिससे रूट लगाया गया। राष्ट्रपति के भी रिंग रोड से फरीदाबाद आने जाने के कारण रूट लगाया। इसी वजह से शुक्रवार को लोगों को अधिक परेशानी हुई।

    दक्षिणी दिल्ली में सुबह से लेकर रात तक जाम

    दक्षिणी दिल्ली में शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक जाम लगा रहा। आम आदमी पार्टी व भाजपा के प्रदर्शन और रिंग रोड पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रूट लगा होने की वजह से जगह-जगह लोग जाम मेंं फंसे रहे। स्थिति यह रही कि रात करीब आठ बजे तक सड़कों पर कई किलोमीटर तक वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में जाने के लिए मथुरा रोड पर उनका रूट लगा था। मथुरा रोड पर रूट डायवर्जन के कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

    इन इलाकों में कई किमी तक जाम

    आश्रम, भीकाजी कामा प्लेस, सराय काले खां, बारापुला, चिराग दिल्ली, मोदी मील फ्लाइओवर सहित दक्षिणी दिल्ली में विभिन्न जगह कई किलोमीटर तक जाम लग गया। जो लोग नोएडा, सराय काले खां से फरीदाबाद जाने वाले थे, वह जाम में फंस गए। डीएनडी से फरीदाबाद जाने वाला मार्ग पूरी तरह वाहनों से जाम हो गया। इसके अलावा सराय काले खां से आश्रम व फरीदाबाद जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों की कतार लग गई। इसी तरह जिन वाहन चालकों को आश्रम फ्लाईओवर के नीचे से फरीदाबाद जाना था, वह भी जाम में फंस गए।

    राष्ट्रपति का रूट लगने से भी भयंकर जाम

    राष्ट्रपति का रूट लगने की वजह से भीकाजी कामा प्लेस से लेकर आश्रम लाल बत्ती तक रात करीब साढ़े सात बजे तक भयंकर जाम लगा रहा। नोएडा जाने वाले वाहन चालक जाम से बचने के लिए बारापुला पर पहुंचे। जब वह डीएनडी के पास उतरे तो यहां जाम में फंस गए। शाम को राष्ट्रपति की वापसी के समय मथुरा रोड से मोदी मील फ्लाइओवर से होते हुए चिराग दिल्ली जाने व आने वाले मार्ग पर रात सात बजे तक भयंकर जाम लगा रहा।

    इन जगहों पर रहा भीषण जाम

    • यूपी गेट से रिंग रोड तक करीब आठ किलोमीटर में जाम लगा रहा। इस दौरान दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे भी वाहन रेंगते रहे।
    • विकास मार्ग, आइपी मार्ग, मिंटो रोड, जेएलएन मार्ग और आसपास के इलाके भी जाम की जद में रहें।
    • इंडिया गेट, बहादुरशाह जफर मार्ग, मथुरा रोड, कनाट प्लेस के पास मिंटो रोड पर लंबा जाम लग गया।
    • यमुनापार में जगह-जगह जाम लगा। गीता कालोनी, एनएच-नौ शाहदरा जीटी रोड पर जाम लगा।

    ये भी पढ़ें- Delhi Liquor Scam: बीमार पत्नी से हर हफ्ते मिलना चाहते हैं मनीष सिसोदिया, नियमित जमानत याचिका पर भी सुनवाई टली